मनोरंजन

Shehnaaz Gill Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं शहनाज गिल, रिया कपूर भी मिलने पहुंचीं, ये है वजह

बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल हाल ही में फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं. फिल्म की रिलीज के बाद एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इस वक्त शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती थीं. एक्ट्रेस के एडमिट होने की खबर सोमवार रात सामने आई थी.

प्रोड्यूसर रिया कपूर मिलने देर रात अस्पताल पहुंचीं

‘थैंक यू फॉर कमिंग’ से सुर्खियों में रहीं पंजाब की कैटरीना यानी शहनाज गिल अचानक बीमार पड़ गईं और उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इतना ही नहीं, प्रोड्यूसर रिया कपूर भी उनसे मिलने देर रात अस्पताल पहुंचीं.

शहनाज गिल ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

शहनाज गिल के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया पर आई तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए. इसे देखते हुए शहनाज ने खुद देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैन्स से बात की और अपनी सेहत पर अपडेट भी दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि कुछ गलत गाने की वजह से उनके पेट में इन्फेक्शन हो गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: हाइफा से सुरक्षित मुंबई वापस आईं नुसरत भरूचा, नहीं हो पा रहा था कॉन्टैक्ट, भारतीय दूतावास ने बचाकर निकाला

वीडियो में शहनाज गिल अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और कहती हैं, देखो हर किसी का वक्त आता है. मेरे साथ भी यही हुआ. लेकिन मैं अब ठीक हूं. मुझे संक्रमण हो गया था. मैंने सैंडविच खा लिया था. एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

अनिल कपूर ने कमेंट किया

अनिल कपूर ने भी शहनाज के इंस्टाग्राम लाइव पर कमेंट करते हुए लिखा, आप मुमताज की तरह हैं, अगली मुमताज. हर कोई देख रहा है और सराहना कर रहा है. बता दें, ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, करण कुंद्रा भी हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

12 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

16 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

31 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

37 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

48 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

56 minutes ago