Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shilpa Shetty ने हीरों से जड़ा जोड़ा पहन राज कुंद्रा संग लिए थे सात फेरे, देखें एक्ट्रेस का वेडिंग एल्बम

Shilpa Shetty-Raj Kundra Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. आज दोनों अपनी शादी की 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Shilpa Shetty-Raj Kundra Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है. आज दोनों अपनी शादी की 14वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर शिल्पा ने सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा संग अपनी कईं रोमांटिक तस्वीरों की एक वीडियो शेयर कर अपने पति को शादी की सालगिरह विश की है. दोनों हमेशा एक-दूसरे के सुख-दुख में पूरा साथ निभाते हैं. साल 2021 में राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्म बनाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

वेडिंग एनिवर्सरी पर शिल्पा ने राज कुंद्रा किया विश

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा 22 नवंबर यानी आज अपनी शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौके पर शिल्पा ने अपने पति राज के प्रति अपना प्यार और ग्रेटिट्यूड जाहिर करते हुए, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल छू लेने वाले वीडियो शेयर की है. शिल्पा ने राज कुंद्रा संग अपनी प्यारी तस्वीरों का एक स्लाइड शो पोस्ट किया है. इस वीडियो के बैकग्राउंड ने शिल्पा ने घर मूवी का गाना तेरे बिना जिया जाये ना एड किया है. वहीं वीडियो के कैप्शन में उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा, “14 साल. तुम्हें अनंत प्यार, मेरी कुकी. यू आर माई हैप्पी प्लेस, राज कुंद्रा, एनिवर्सरी, ग्रेटिट्यूड, टूगेदरनेस, हसबैंडलव.”

राज कुंद्रा ने इस खास अंदाज में शिल्पा को किया विश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kundra (@onlyrajkundra)

वहीं राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को खास अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी विश की. राज ने भी इंस्टाग्राम पर शिल्पा के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की और और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, “14 साल एंड यू स्टिल जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉऊ! 14वीं सालगिरह मुबारक हो शिल्पा शेट्टी, ब्लेस्ड, वाइफ, एंजल लव.”

साल 2009 में दोनों ने की थी शादी

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 22 नवंबर 2009 में शादी की थी. शिल्पा और राज की शादी को अब 14 साल हो गए हैं. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं एक बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समिशा कुंद्रा. फिलहाल ये जोड़ी हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रहे हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital