Amaal Malik: सिंगर और कम्पोजर अमाल मलिक ने आखिरकार बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली है. उन्होंने अपने फेमस रोमांटिक गाने ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ से ग्रैंड एंट्री की. इसके साथ ही वह इस सीजन के आखिरी कंटेस्टेंट बने. उन्होंने बीग बोस में सलमान खान के साथ कई मुद्दों पर बातचीत भी की और बताया कि उन्होंने क्यों अपने माता-पिता से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे.
सलमान क्यों हुए शॉक्ड?
अमाल को देखते ही सलमान खान ने कहा “जब तुम्हारा नाम सुना तो लगा तुम घर के अंदर नहीं जाओगे.”जब अमाल ने वजह पूछी तो सलमान ने बताया कि उनके गाने बहुत अच्छे चल रहे हैं, इसलिए ऐसा लगा। इस पर अमाल ने जवाब दिया कि उनकी सफलता की शुरुआत सलमान से ही हुई थी और वह हमेशा उनके लिए लकी रहे हैं.
सलमान की चेतावनी
सलमान ने हंसते हुए अमाल को चेतावनी देते हुए कहा कि “ये मत समझना कि मैं तुम्हें बचपन से जानता हूं तो…” इस पर अमाल ने कान पकड़कर माफी मांगी. इसके बाद सलमान ने दर्शकों से कहा कि अमाल बेहद टैलेंटेड हैं. उनकी आवाज और म्यूजिक सेंस शानदार है.
कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले अमाल
शो में बातचीत के दौरान अमाल ने अपने विवादों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा “मुझसे गलतियां हुई हैं. जल्दी सक्सेस मिलने की वजह से मैं भटक गया. कई बार गलतफहमियों का शिकार भी हुआ. लेकिन अब मेरा स्वभाव थोड़ा शांत हुआ है. यही वजह है कि मैं चाहता हूं लोग मेरे असली रूप को भी देखें.”
ये भी पढ़ें: Anupam Kher ने ‘द बंगाल फाइल्स’ से शेयर किया ‘बापू’ वाला लुक, विवेक अग्निहोत्री भी आए नजर
शो के अंदर किस बात से डरते हैं अमाल?
अमाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें बाथरूम साफ करने से डर लगता है. साथ ही बताया कि उन्हें खाना बनाना या अंडा उबालना भी अच्छे से नहीं आता. उन्होंने कहा कि अगर कोई सिखाएगा तो वो सीखने की कोशिश करेंगे. अपनी हेल्थ कंडीशन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत तेज खर्राटे आते हैं. “खर्राटे से हाथी-घोड़े तक जाग सकते हैं. अगर टेप्स हट गए तो अगले दिन पंगा होगा.”
पर्सनल लाइफ और डिप्रेशन पर खुलासा
अमाल ने साफ किया कि वह फिलहाल सिंगल हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनका प्यार लौटेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने डिप्रेशन को लेकर भी खुलकर बात की. “मैंने एक बार ट्वीट किया था कि मैं डिप्रेस्ड हूं. इससे मेरे मम्मी-पापा बहुत दुखी हुए. मेरे दिमाग में हमेशा बातें चलती रहती हैं. गुस्से में मैं अरमान तक को गाली दे देता हूं. प्रोड्यूसर्स पर भी भड़क जाता हूं.” उन्होंने बताया कि उन्हें स्लीप वॉकिंग और स्लीप टॉकिंग की भी समस्या है.
पारिवारिक मतभेद की वजह से चर्चा में
याद दिला दें कि अमाल हाल ही में अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने पब्लिकली परिवार से दूरी बना ली थी, हालांकि परिवार ने इसे गलत बताया. अमाल, म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भतीजे और सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
