Bharat Express DD Free Dish

Snake in BB House: बिग बॉस 19 के घर में सांप दिखने से मची हलचल, इस कंटेस्टेंट ने पकड़कर बोतल में किया बंद

बिग बॉस 19 के घर में सांप दिखने से हड़कंप मच गया. मृदुल तिवारी ने बहादुरी दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया. इस घटना का वीडियो अभी सामने नहीं आया. इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में हैं.

Bigg Boss 19, Snake in BB House, Entertainment

Snake in BB House: रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ में एक बार फिर ऐसा वाक्या हुआ, जिसने दर्शकों को चौंका दिया. इस बार घर के बेडरूम में सांप दिखाई दिया.

शो से जुड़ी जानकारी शेयर करने वाले प्लेटफॉर्म ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक सबसे पहले इस सांप को कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने देखा. जैसे ही सांप नजर आया, घर में हड़कंप मच गया और बिग बॉस ने तुरंत सभी कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में सुरक्षित रहने का निर्देश दिया.

मृदुल तिवारी ने दिखाई बहादुरी

शो के देसी और जुझारू कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने इस मौके पर सबको हैरान कर दिया. बिना समय गवाए, मृदुल ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर दिया. यही नहीं, यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के घर में सांप देखा गया हो.
इससे पहले भी ऐसा वाकया हो चुका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. हालांकि, उस समय शो की टीम ने साफ किया था कि वीडियो फर्जी था और सभी कंटेस्टेंट्स सुरक्षित हैं.

दर्शकों ने दिया मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इस घटना पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “मृदुल का सीन क्यों काट दिया गया?” तो किसी ने कहा, “शो में तो यह दिखाया ही नहीं गया.” एक और मजाक में कमेंट आया, “सांप शायद फरहाना से मिलने आया होगा.”

वहीं एक यूजर ने लिखा, “मृदुल फन्ने खां क्यों बन रहा है? काट लेता तो सारी हेकड़ी निकल जाती.” एक अन्य यूजर ने अंदाजा लगाया कि दो दिन से हो रही बारिश के कारण शायद सांप घर में घुस आया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में डूबीं 8 कश्तियां, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जबरदस्त टकराव, घरवालों के बीच छिड़ी तीखी बहस

इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में

हालांकि इस घटना का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस घटना की क्लिप आगे रिलीज करते हैं या नहीं. शो की बात करें तो इस हफ्ते सलमान खान के होस्ट किए बिग बॉस 19 में 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की सूची में हैं. इनमें अमाल मलिक, जीशान कादरी सहित अन्य नाम शामिल हैं. अब दर्शकों की पसंद तय करेगी कि इस बार कौन बचता है और कौन शो से बाहर होता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read