Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ के फर्स्ट लुक में दिखा सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी का दिलकश अंदाज

Heeramandi First Look On Netflix: फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए ‘हीरामंडी’ फिल्म के मेकर्स ने एक्ट्रेसेस का शानदार लुक जारी कर दिया है…

Heeramandi First Look On Netflix

Heeramandi First Look On Netflix

Heeramandi First Look On Netflix: बॉलीवुड के जानें माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस सीरीज का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक्ट्रेसेस का शानदार लुक जारी कर दिया है, जिसमें मनीषा कोइराला,सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी और बाकी एक्ट्रेस का शानदार रॉयल लुक देखने को मिल रहा है.

खूबसूरत कॉस्ट्यूम और स्टोरी टेलिंग ने फैंस का खींचा ध्यान (Heeramandi First Look On Netflix)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix US (@netflix)

बता दें हाल ही में हीरामंडी की झलक नेटफ्लिक्स इंडिया पर शेयर की गई है. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चढ़ा और शरमीन सेगल नजर आ रही हैं. अपकमिंग वेब सीरीज में लार्जर देन लाइफ सेट और खूबसूरत कॉस्ट्यूम और स्टोरी टेलिंग ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस फर्स्ट लुक पर सभी फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. साथ ही कई लोगों को इसकी झलक देख गंगूबाई की याद आ गई है.

यह भी पढ़ें : जब बजट को लेकर भड़क गए थे अन्ना, गुस्से में लाल होकर सुनील शेट्टी ने खूब सुनाई थी खरी खोटी

1,60,000 स्क्वॉयर फीट का लगाया गया सेट (Heeramandi First Look On Netflix)

गौरतलब है कि हीरामंडी वेब-सीरीज वेश्याओं और उनके संरक्षकों के एक चमकदार जिले ‘हीरामंडी’ की कल्चरल रियलिटी पर बेस्ड है. 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, ‘हीरामंडी’ ‘कोठों’ में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है. इस पूरी सीरीज के लिए कहा जा रहा है कि 1,60,000 स्क्वॉयर फीट का सेट लगाया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest