Bharat Express DD Free Dish

दूसरी बार मां बनने वाली हैं Sonam Kapoor, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी खुशखबरी, लिखा- ‘Coming spring 2026’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा- ‘Coming spring 2026’. सोनम और आनंद आहूजा की इस खुशखबरी के बाद फैंस व सेलेब्रिटीज उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

Sonam Kapoor Second Pregnancy

Sonam Kapoor Second Pregnancy: बॉलीवुड की स्टाइल आिकन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं. इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह है उनकी पर्सनल लाइफ में आई एक बड़ी खुशखबरी, जिसे उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

बता दें कि फैशन आइकन होने के साथ-साथ सोनम एक जिम्मेदार पत्नी और एक बेटे वायु की प्यारी मां भी हैं. पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं थी कि सोनम शायद अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक देखकर ही फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं.

हालांकि, इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैलने के बाद भी सोनम या उनके पति आनंद की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी. लेकिन अब इंतजार खत्म हो गया है. आज सुबह सोनम ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी.

sonam kapoor pregnancy

स्टाइलिश अंदाज में दी खुशखबरी

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे विंटेज हॉट पिंक ब्लेजर और मैचिंग स्कर्ट में नजर आ रही हैं. यह वही लुक है जिसे प्रिंसेस डायना ने कई बार पहना था और जिसे फैशन की दुनिया में बेहद खास माना जाता है. सोनम ने अपने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए फोटो पर सिर्फ एक शब्द लिखा- “MOTHER.”

sonam kapoor pregnancy

इसके साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “Coming spring 2026.” वहीं एक्ट्रेस के पति आनंद आहूजा ने भी तुरंत प्यार भरे कमेंट्स के साथ खुशी जताई. उन्होंने लिखा- “Baby ma.. also chicccccc mama!” और दूसरे कमेंट में मजाकिया अंदाज में लिखा- “double trouble.”

सेलिब्रिटी फ्रेंड्स और फैन्स ने बरसाया प्यार

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया. नई मां बनीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “Congrats mamacitaaa.” वहीं करीना कपूर खान ने भी बेहद प्यार से लिखा, “Sona and Anand.”

फैन्स भी पीछे नहीं रहे. किसी ने कमेंट किया- “Baby girl loading” तो दूसरे ने लिखा, “Congratulations you guys God we deserve a mini sonam.” कुछ फैन्स तो यह दावा भी करने लगे कि उन्हें काफी पहले से शक था- “knew it since the 21st oct post.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

प्रिंसेस डायना का आइकॉनिक लुक हुआ ट्रेंडिंग

सोनम का यह आउटफिट मशहूर डिजाइनर मार्गरेथा लेय (Escada) का बनाया हुआ है. दिलचस्प बात यह है कि प्रिंसेस डायना ने भी यह पिंक लुक 1988 से 1990 के बीच कई कार्यक्रमों में पहना था. ऐसे में सोनम द्वारा अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए ये लुक चुनना एकदम परफेक्ट और उनके स्टाइल स्टेटमेंट के मुताबिक ही रहा.

ये भी पढ़ें- Dining With The Kapoors से क्यों दूर हैं Alia Bhatt? वजह जानकर आपको भी लगेगा झटका

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read