Dining With The Kapoors: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती पर कपूर परिवार कुछ खास करने जा रहा है. 21 नवंबर को दिग्गज एक्टर की जयंती पूरे फिल्म जगत में अलग ही अंदाज में मनाई जाएगी. इसी मौके पर नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री-सीरीज ‘Dining With The Kapoors’ रिलीज होने वाली है, जिसमें कपूर खानदान एक ही टेबल पर बैठकर पुरानी यादें ताजा करता नजर आएगा.
इस शो के ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर , नीतू कपूर और पूरा कपूर परिवार एक साथ दिखाई दिया बस एक चेहरा गायब था, और वो है कपूर खानदान की बहू Alia Bhatt का. यही बात फैंस के मन में सवाल बनकर उभरी जब पूरा परिवार शामिल हुआ, तो आलिया इस शो का हिस्सा क्यों नहीं बनीं? अब इसकी वजह भी सामने आ चुकी है कि इस फैमिली शो से एक्ट्रेस ने दूरी क्यों बनाई हुई है.
क्यों नहीं दिखीं आलिया भट्ट?
जैसे ही इस सीरीज का ट्रेलर जारी हुआ, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की होने लगी कि रणबीर कपूर की पत्नी और कपूर परिवार का अहम हिस्सा होने के बावजूद आलिया इसमें दिखाई क्यों नहीं दे रही हैं. कई दर्शकों ने अटकलें लगाईं कि क्या आलिया ने जानबूझकर दूरी बनाई या फिर ऐसा भी हो सकता है कि परिवार में कोई अनबन चल रही हो.
Khaana taiyaar hai 💕The secret ingredient is love, laughter, aur dher saara ghee 🍝🤭
Watch Dining With The Kapoors, out 21 November, only on Netflix.#DiningWithTheKapoorsOnNetflix pic.twitter.com/EQwuVUbFDm— Netflix India (@NetflixIndia) November 15, 2025
अब इसका जवाब हाल ही में राज कपूर के नाती अरमान जैन ने दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ बताया कि आलिया भट्ट पहले से ही अपने फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थीं और उनकी डेट्स पहले ही लॉक थीं. ऐसे में इस सीरीज की शूटिंग के लिए उनके पास समय निकाल पाना काफी मुश्किल था.
अरमान ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं थोड़ा फिल्मी लग सकता हूं, लेकिन जैसा राज कपूर साहब ने कहा है, ‘काम ही पूजा है’. आलिया अपने काम को लेकर कमिटेड हैं, इसलिए वे शो का हिस्सा नहीं बन पाईं.”
ये भी पढ़ें- Sholay Re-Release: 50 साल बाद लौटेगी ‘शोले’, गब्बर बनने वाले थे अमिताभ बच्चन…जानिए फिल्म के अनसुने किस्से

किन फिल्मों में बिजी हैं आलिया?
फैंस को याद दिला दें कि आलिया भट्ट इस समय बैक-टू-बैक बड़े प्रोजेक्ट्स में जुटी हुई हैं. उनकी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग चल रही है, जो अगले साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का लंबा शेड्यूल तय है.
इन दोनों फिल्मों की वजह से आलिया का कैलेंडर महीनों पहले ही फुल हो चुका था, जिसके चलते वह डॉक्यू-सीरीज में शामिल नहीं हो पाईं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

