Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

SRK Jawan Release Date: “ये अंत है अभी काल बाकी है”, SRK के ट्वीट ने बयां कर दी Jawan की कहानी, न्याय दिलाने के लिए भिड़ेंगे इतने चेहरे

शाहरुख खान के ट्वीट से साफ है कि यह मूवी का प्लॉट न्याय के लिए है. एक ऐसी जंग जो न्याय दिलाने पर आधारित होगी.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान यानी SRK की जवान रिलीज की दहलीज पर खड़ी है. 7 सितंबर को रिलीज होने वाली इस मूवी का क्रेज लोगों पर बढ़ने लगा है. फिल्म का तापमान अगर मांपना हो तो सोशल मीडिया पर देखिए. ‘जवान’ ने अभी से माहौल बना लिया है. फिल्म में क्या है? फिल्म की स्टोरीलाइन क्या है? शाहरुख के अलग-अलग गेटअप आखिर क्यों हैं? इन सवालों से पर्दा फिलहाल तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही उठेगा. लेकिन, उनके एक ट्वीट ने फिल्म के बारे में काफी कुछ बयां कर दिया है.

शुक्रवार (25 अगस्त) को SRK ने एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “ये तो शुरुआत है. द मेनी फेसेज ऑफ जस्टिस. ये तीर है. अभी ढाल बाकी है. ये अंत है. अभी काल बाकी है. ये पूछता है खुद से कुछ. अभी जवाब बाकी है.” इसके बाद शाहरुख खान ने दुनिया भर में फिल्म के रिलीज होने का डेट (7 सितंबर) बताया है. साथ ही यह भी जानकारी दी है कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलगू में भी रिलीज होगी.

शाहरुख खान के ट्वीट से साफ है कि यह मूवी का प्लॉट न्याय के लिए है. एक ऐसी जंग जो न्याय दिलाने पर आधारित होगी. लेकिन, फिल्म के प्रिव्यू और शाहरुख के ट्वीट से साफ है कि मूवी काफी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर रहने वाली है. किंग खान के अलग-अलग रूप उनके मल्टीलेयर एक्टिंग और किरदार को दिखा रहे हैं. जो हर किसी के भीतर एक जिज्ञासा पैदा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Jawan First Review: Gadar-2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर आने वाली है “Jawan” की सुनामी, 7 कट के साथ सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान की मूवी को दी हरी झंडी

फिलहाल जवान मूवी के लिए विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म अकेले अमेरिका में 400 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. वहीं, दुबई में भी फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 अगस्त की सुबह तक अमेरिका में कुछ ही घंटों के भीतर फिल्म के 10 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे. फिल्मों के ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जवान रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ पार कर सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital