मनोरंजन

Gadar 2 Collection: 2023 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी गदर 2, छठे दिन की छप्पड़ फाड़ कमाई

सिनेमा घरों में सनी देओल की गदर 2 रिलीज होने के बाद से ही ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर रही है. इस फिल्म ने इस साल रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आदिपुरुष, किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म ने दे केरल स्टोरी को मात दे दिया है. इसके साथ ही साल 2023 की सबसे अधिक कमाई वाली गदर 2 दूसरी फिल्म बन चुकी है. हालांकि फिल्म अब भी पठान से पीछे हैं, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म उससे भी आगे जा सकती है . आइए जानते है गदर 2 का लेटेस्ट कलेक्शन

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की

सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. फिल्म के पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इसने कुल 228.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 6वें दिन कुल 34.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, यानी फिल्म की कुल कमाई करीब 263.48 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है.

गदर 2’ ने रिलीज के छठे दिन कितनी कमाई की?

इस फिल्म ने पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन: 43.08 करोड़ रुपये इक्ट्ठा किया था. तीसरे दिन की बात करें तो 51.70 करोड़ रुपये और चौथे दिन: 38.70 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी. फिल्म ने पांचवे दिन: 55.40 करोड़ रुपये और 6वें दिन: 34.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी.

साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी गदर 2

करीब 263.48 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ गदर 2, साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. बता दें कि पहले नंबर पर ‘पठान’ (543.05 करोड़ रुपये) है. वहीं ‘द केरल स्टोरी’ (242.20 करोड़ रुपये) तीसरे नंबर पर खिसक गई है. इसके बाद लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (149.05 करोड़ रुपये) और पांचवे नंबर पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (137.02 करोड़ रुपये) है. बता दें कि ‘रॉकी और रानी..’ अब भी सिनेमाघरों में टिकी है और कमाई जारी है. बता दें कि गदर 2, अब भी पठान से पीछे है, लेकिन कितना पीछे हैं और दोनों फिल्म ने एक दूसरे के मुकाबले कितनी कमाई की थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

30 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

43 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

49 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago