Bharat Express DD Free Dish

Akhilesh Yadav की बीवी Dimple Yadav पर लट्टु हैं एक्ट्रेस Swara Bhaskar, पति के सामने किया खुलासा

स्वरा भास्कर उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी राय रखने से जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं. अब एक्ट्रेस ने सपा नेता अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के लेकर एक कमेंट किया है.

swara bhaskar-dimple yadav

Swara Bhaskar बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किसी भी मुद्दे को लेकर अपनी राय रखने से जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि वे अपनी टिप्पणीयों को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने सपा नेता अखिलेश यादव की पत्नी Dimple Yadav को लेकर एक कमेंट किया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है और ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है.

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने Sexuality को लेकर बात की. इस दौरान उनके पति भी वहां उनके साथ मौजूद थे. इस बातचीत के दौरान ही डिंपल यादव का भी जिक्र हुआ. जो अब सोशल मीडिया पर हॉट टॉपुक बन गया है. तो आखिर ऐसा क्या कहा एक्ट्रे स ने चलिए आपको बताते हैं.

क्या बोलीं Swara Bhaskar?

स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान की गई टिप्पणी से इस बार लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. स्वरा ने कहा, “हजारों सालों से हमारे ऊपर लड़का-लड़की के रिश्ते को थोपा जा रहा है. अगर लोगों को उनके हिसाब से जीने दिया जाए तो सब Bisexual होंगे.”

स्वरा ने सेक्सुअलिटी पर अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, “Heterosexuality का मियम सिर्फ इसलिए बनाया गया है ताकि human race को कंटीन्यू किया जा सके”

बता दें कि जिस समय स्वरा ने Sexuality को लेकर ये सब बातें कि इस दौरान उनके पति भी वहां मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Aryan Khan का धमाकेदार डेब्यू, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से निर्देशक के रूप में एंट्री

Dimple Yadav को लेकर बोलीं स्वरा

इस बीच जब एक्ट्रेस से उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो स्वरा ने सपा सांसद अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम लिया. स्वरा ने बताया कि हाल ही में उनकी मुलाकात डिंपल से हुई थी.

साथ ही एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा कि “मैंने महाराष्ट्र में अपने पति की करियर खतरे में डाल दिया है और अब इस टिप्पणी के बाद उत्तर प्रदेश में भी राजनीति में हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं.”

अब स्वरा की डिंपल यादव को लेकर की गई टिप्पणी और sexuality को लेकर उनके विचार सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुके हैं. कोई एक्ट्रेस का समर्थन कर रहा है तो कोई गुस्से में हैं.

वर्कफ्रंट

स्वरा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं. साल 2023 में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राबिया को जन्म दिया था और वो अभी अपनी मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. हालांकि इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं हाल ही में वे और उनके पति शो पति-पत्नी और पंगा में नजर आए हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read