मनोरंजन

Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से रचाई शादी, 40 दिन बाद किया खुलासा, प्रोटेस्ट में हुई शुरु हुई प्रेम कहानी

Swara Bhasker Marriage: अपने विवादास्पद बयानों और हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है. इस खबर ने न केवल बॉलीवुड बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी. स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर शेयर करते हुए एक खास वीडियो फैंस के साथ साझा किया. अब आप सोच रहे होंगे की आखिर स्वरा भास्कर का दिल किस पर आया? बता दें, उनके पति समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जाने- माने नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कोर्ट मैरिज की खबर से फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष से शादी और लव स्टोरी की पूरी स्टोरी अपने फैंस के साथ शेयर की. राजनीतिक मोर्चे पर भी सक्रिय स्वरा ने वीडियो में कहा कि यह एक प्रेम कहानी है जो विरोध प्रदर्शनों से शुरू हुई थी.

40 दिन बाद किया खुलासा

स्वरा ने फहद से कोर्ट मैरिज की है. दोनों ने 6 जनवरी को शादी की थी, जिसका खुलासा स्वरा ने अब लगभग 40 दिनों के बाद किया है. अचानक शादी की खबर को लेकर स्वरा चर्चा में आ गई हैं.

 

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कभी कभी आप किसी चीज को खुद से दूर तलाशते हैं, लेकिन वो चीज आप सबके पास ही होती है. हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन पहले हम दोस्त बने. और फिर हम दोनों एक दूसरे को मिल गए. मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है फहद अहमद है. ये अराजक है, लेकिन आपका है.” एक्ट्रेस ने आगे रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की है.

दो मिनट की लंबी क्लिप में स्वरा को एक अभिनेता और एक स्पिकर के रूप में पेश किया गया है, जबकि फहद को एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में टैग किया गया है. वीडियो में 2020 की उनकी दिलचस्प बातचीत का भी पता चला, जिसमें फहद ने उनसे अपनी बहन की शादी में शामिल होने का अनुरोध किया था. जिसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा था, “यार मजबूर हूं! शूट से नहीं निकल पाउंगी. इस बार माफ करो दोस्त कसम है, तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी! और कुछ साल बाद दोनों ने शादी कर ली!

 

दिलचस्प बात यह है कि 8 जनवरी 2023 को अपनी शादी के कुछ दिनों बाद स्वरा ने अपने जीवन में उस व्यक्ति का खुलासा नहीं करते हुए, एक भावपूर्ण सोशल मीडिया पोस्ट के साथ संकेत दिया था कि उन्हें प्यार मिल गया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

8 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

24 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

42 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

51 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

52 minutes ago