होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
हैंडबैग चुराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Delhi news: मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में एक शख्स का हैंडबैग चोरी होने का मामला सामने आया था. इस मामले में अब दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फ्लाइट से हैंडबैग चोरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी वेब डिजाइनर हैं और जोधपुर में रेस्तरां भी चलाता है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में दर्ज E-FIR No. 52/2023 Dated 07/02/2023 U/s 379 IPC को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है. साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी पहले कितनी चोरियां कर चुका है.
पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन 14 प्रो, एक लैपटॉप और कुछ विदेश मुद्रा बरामद की है. आरोपी हरि ने पुलिस के सामने खुलासा करते हुए बताया कि उसने लालच में आकर हैंडबैग को चुराया था.
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के प्रेम नगर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई थी और बताया कि जब वह फ्लाइट 6E 2123 से मुंबई से दिल्ली आ रहे थे. तब किसी ने उनका हैंडबैग चुरा लिया और दिल्ली पहुंचने पर उन्हें इस बात का पता चला. उन्होंने दिल्ली से जोधपुर जाने वाले शख्स पर शक जताया”. आईजीआई के एसीपी वीरेंद्र मोर (Acp Virendra mor) की देखरेख में एयरपोर्ट के थानाध्यक्ष यशपाल सिंह, एसआई प्रशांत और हवलदार बिरजू सिंह की टीम ने जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें- UP Politics: संजय निषाद ने अखिलेश यादव की इस मांग का किया समर्थन, क्या 80 बनाम 20 के फेर में फंसेगी बीजेपी?
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच की गई जिसमें एक शख्स संदिग्ध हैंडबैग ले जाता हुआ दिखाई दिया. आरोपी की पहचान जोधपुर निवासी हरी गर्ग के रूप में हुई. जिसके बाद एसआई प्रशांत ने उसे जांच में शामिल होने के लिए फोन किया, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया और फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने उसे सीडीआर और आईपी डिटेल के जरिये गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने फ्लाइट से हैंडबैग ले जाने की बात कबूल ली है. आरोपी ने शिकायतकर्ता का पासपोर्ट, 6 क्रेडिट और डेबिट प्लास्टिक कार्ड फेंक दिए थे. पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़ित का मोबाइल, लैपटॉप, 350 अमेरिकी डॉलर और 200 कैनेडियन डॉलर समेत अन्य सामान बरामद किया है.
Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…
Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…