Tara Sutaria Breaks Silence: सोशल मीडिया के दौर में कब किस बात का बतंगड़ बन जाए, कहना मुश्किल है. कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि तारा और सिंगर एपी ढिल्लों की नजदीकी देखकर वीर काफी असहज महसूस कर रहे थे. लेकिन अब इस जोड़े ने खामोशी तोड़ते हुए ट्रोलर्स और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है.
क्या था पूरा मामला?
हाल ही में मुंबई में एपी ढिल्लों का एक धमाकेदार कॉन्सर्ट हुआ. इस इवेंट में तारा सुतारिया भी स्टेज पर पहुंचीं और सिंगर के साथ परफॉर्म किया. परफॉर्मेंस के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी, यहाँ तक कि तारा ने एपी को गले लगाया और उनके गाल पर किस भी किया.
बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर किसी ने वीर पहाड़िया का एक पुराना रिएक्शन वीडियो इस क्लिप के साथ जोड़ दिया और दावा किया कि वीर को यह सब पसंद नहीं आ रहा है. इसके बाद नेटिज़न्स ने तारा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
View this post on Instagram
तारा सुतारिया का ‘पावरफुल’ जवाब
तारा ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि झूठी बातें और ‘चालाक एडिटिंग’ के जरिए उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है.
तारा ने अपनी पोस्ट में लिखा- “हम सब साथ हैं! पैसे देकर चलाए गए पीआर कैंपेन और भ्रामक एडिटिंग हमें हिला नहीं सकते. अंत में जीत हमेशा प्यार और सच की ही होती है.” उन्होंने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो इंटरनेट पर दूसरों को धमकाने या ‘बुली’ करने का काम करते हैं.

वीर पहाड़िया ने खोली पोल
वीर ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए वायरल वीडियो की हकीकत बताई. उन्होंने मजाकिया लहजे में स्पष्ट किया कि जिस वीडियो में उनके रिएक्शन की बात हो रही है, वह उस गाने का है ही नहीं जिस पर बवाल मचा है.
वीर ने कहा कि वह क्लिप किसी और गाने के दौरान शूट की गई थी. उनके इस बयान से साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से ‘आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट’ था.
मजबूती से साथ खड़ा है यह जोड़ा
तारा और वीर के बीच डेटिंग की खबरें साल 2025 की शुरुआत से ही चर्चा में थीं. मार्च में एक फैशन इवेंट में साथ वॉक करने के बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. इस हालिया विवाद ने यह तो साफ कर दिया है कि इंटरनेट पर चलने वाली फालतू की बातें इस जोड़े के बीच दरार नहीं डाल सकतीं.
ये भी पढ़ें- “उन जैसा कोई दूसरा नहीं…” सलमान की मेहमाननवाजी की मुरीद हुई जेनेलिया डिसूजा, शेयर किया दिल छू लेने वाला किस्सा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



