Bharat Express DD Free Dish

‘The Raja Saab’ के लिए प्रभास ने वसूली मोटी रकम, जानें संजय दत्त से लेकर ब्रह्मानंदम तक की पूरी सैलरी लिस्ट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साहब’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के बजट से लेकर स्टारकास्ट की सैलरी तक, यहाँ पढ़ें साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म की पूरी जानकारी.

The Raja Saab, Prabhas, Entertainment

The Raja Saab: साल 2026 की शुरुआत और बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का जलवा! पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साहब’ कल यानी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बार प्रभास किसी एक्शन-ड्रामा या माइथोलॉजी फिल्म के साथ नहीं, बल्कि एक हॉरर-कॉमेडी के साथ वापसी कर रहे हैं. मारुति के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कास्ट की भारी-भरकम फीस और बड़े बजट को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

प्रभास ने ली तगड़ी फीस, बाकी स्टार्स का क्या है हाल?

फिल्म जगत में आजकल फीस को लेकर काफी गॉसिप होती है और जब बात प्रभास की हो, तो आंकड़े चौंकाने वाले ही होते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास आमतौर पर एक फिल्म के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन ‘द राजा साहब’ के लिए उन्होंने अपनी फीस में थोड़ी नरमी दिखाते हुए करीब 100 करोड़ रुपये लिए हैं. हालांकि, यह रकम भी किसी भी अन्य भारतीय एक्टर के मुकाबले बहुत बड़ी है.

सिर्फ प्रभास ही नहीं, फिल्म की बाकी स्टारकास्ट ने भी अपनी भूमिकाओं के लिए अच्छी-खासी रकम वसूली है. बॉलीवुड के ‘बाबा’ यानी संजय दत्त, जो फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे हैं, उन्हें करीब 5 से 6 करोड़ रुपये मिले हैं. वहीं, साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री मालविका मोहनन को 2 करोड़ और निधि अग्रवाल को लगभग 1.5 करोड़ रुपये फीस दी गई है. मजेदार बात यह है कि फिल्म में रिद्धि कुमार को 3 करोड़ रुपये मिले हैं, जो मालविका से भी ज्यादा है. अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने 1 करोड़ और साउथ के मशहूर कॉमेडियन ब्रह्मानंदम ने 80 लाख रुपये चार्ज किए हैं.

ये भी पढ़ें- 3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी ‘बॉर्डर 2’, क्या धुरंधर-एनिमल जैसा बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी फिल्म?

गानों में दिखा 400 करोड़ का बजट

फिल्म का स्केल काफी भव्य है. ‘द राजा साहब’ को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है. बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट 400 से 450 करोड़ रुपये के आसपास है. ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लानी होगी. फिल्म के गानों ने पहले ही माहौल बना दिया है. ‘रेबेल साहब’ और ‘सहना सहना’ जैसे ट्रैक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं और लोगों को प्रभास का नया अवतार काफी पसंद आ रहा है.

क्या मारुति जीत पाएंगे दर्शकों का दिल?

बता दें कि निर्देशक मारुति को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा था कि यह फिल्म दर्शकों को निराश नहीं करेगी. हॉरर और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन हमेशा से भारतीय दर्शकों का पसंदीदा रहा है, और अगर इसमें प्रभास का स्वैग जुड़ जाए, तो उम्मीदें दोगुनी हो जाती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read