खेल

IND vs SL: श्रीलंका से पहला टी-20 आज, रोहित-विराट नहीं ये खिलाड़ी है टीम इंडिया की नई उम्मीद!

IND vs SL T20I: नए साल और नई उम्मीदों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार है. साल-2023 का पहला मैच टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7 बजे खेला जाएगा. टीम इंडिया के सीनियर्स  खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में कुछ नया कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है.

श्रीलंका से पहला टी-20 आज

दोनों टीमें आखिरी बार पिछले साल एक द्विपक्षीय श्रृंखला में खेली थीं जब श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला और दो टेस्ट मैचों के लिए भारत का दौरा किया था. पिछले साल के टी20 विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था जबकि श्रीलंका सुपर 12 चरण में बाहर हो गई थी. इससे पहले पिछले साल श्रीलंका ने यूएई में 2022 एशिया कप जीता था.

ये भी पढ़ें: Michael Schumacher: एक हादसे ने बदल दी 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन माइकल शूमाकर की जिंदगी, जानिए क्या हुआ था उस दिन

घर में पहली बार कप्तानी करेंगे पंड्या

साल 2022 हार्दिक पंड्या के लिए बेहद खास रहा. वो उम्मीद कर रहे होंगे की इस साल भी उनका लक उनके साथ रहे. पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पहली बार भारत की कप्तानी की. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें टीम इंडिया की कमान सौंपी गई. बता दें पंड्या की कप्तानी में भारत ने अब तक 5 टी-20 मैच खेले. इनमें से 4 में जीत मिली और एक मैच टाई रहा.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 

IND: हार्दिक पंड्या (C), ईशान किशन (WK), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक

SL: दसुन शनाका (C), कुसल मेंडिस (WK), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा/चरिथ असालंका, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने,  लहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका, और महीश तीक्षणा

-यहां देखें पूरा शेड्यूल

T20I
-3 जनवरी – पहला टी20 इंटरनेशनल, मुंबई
-5 जनवरी – दूसरा टी20 इंटरनेशनल, पुणे
-7 जनवरी – तीसरा टी20, राजकोट

वनडे सीरीज
-10 जनवरी – पहला वनडे, गुवाहाटी
-12 जनवरी – दूसरा वनडे, कोलकाता
-15 जनवरी – तीसरा वनडे, तिरुवनंतपुरम

तीनों टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे. जबकि  ODI दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे. मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

27 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

41 minutes ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

1 hour ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

1 hour ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

2 hours ago