Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Prem Chopra का वो डायलॉग, जो रेलवे के लिए बन गया था मुसीबत, हर स्टेशन पर रोकनी पड़ी थी सुपरफास्ट ट्रेन, जानें क्या है किस्सा

प्रेम चोपड़ा आज भले ही फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में इतनी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए हैं, जिसके लिए उन्हें चाहकर भी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. चलिए आज आपको वो किस्सा बताते हैं.

story of prem chopra

प्रेम चोपड़ा का किस्सा

prem chopra: 70-80 के दशक में फेमस विलेन की जब भी चर्चा होती है तो इसमें एक नाम प्रेम चोपड़ा का भी आता है. उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाई. उनकी पॉपुलैरिटी की वजह उनका सिर्फ डायलॉग था. एक्टर ने राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में सिर्फ एक ही डायलॉग बोला था और इसी से उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली की रेलवे के लिए ये आफत हो गई.

राज कपूर ने उन्हें ये डायलॉग देते हुए कहा था कि अगर ये हिट हो गया तो इससे उनका पूरी दुनिया में नाम होगा और ये सच भी हुआ. अब प्रेम चोपड़ा की शोहरत की वजह से परेशानी रेलवे को उठानी पड़ती थी. ऐसे में आज यानी 23 सितंबर को प्रेम चोपड़ा के बर्थडे के मौके पर चलिए आपको उसी किस्से के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि आखिर ट्रेन क्यों रोकनी पड़ रही थी.

ये था प्रोम चोपड़ा का वो हिट डायलॉग

दरअसल, प्रोम चोपड़ा का वो हिट डायलॉग था ‘प्रेम…प्रेम नाम है मेरा…प्रेम चोपड़ा’. फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई एक्टर ने अपने करियर में एक ऐसा किरदार जरूर निभाया है, जिसके लिए उन्हें ताउम्र जाना जाता है. इस फिल्म और इसमें निभाए गए प्रेम चोपड़ा के किरदार ने उनके लिए इसी तरह का काम किया.

इस फिल्म के लिए उन्हें चाहकर भी नहीं भुलाया जा सकता. इस फिल्म ने उन्हें इस कदर फेमस कर दिया कि एक दफा वो ट्रेन से कहीं जा रहे थे और हर स्टेशन में उनसे डायलॉग सुनने वाले फैन्स का हुजूम खड़ा था. इस वजह से हर स्टेशन पर ट्रेन रोकनी पड़ रही थी.

क्यों हर स्टेशन पर रोकनी पड़ी थी ट्रेन?

प्रेम चोपड़ा ने खुद ही एक इंटरव्यू में बताया था कि, “लोगों को पत लग गया था कि हर स्टेशन पर प्रेम चोपड़ा साहब इस ट्रेन में हैं. अब वो फास्ट ट्रेन तो थी, लेकिन हर स्टेशन पर ट्रेन रोकनी पड़ी, क्योंकि हर स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा थी.” उन्होंने आगे कहा था, “मुझे रिक्वेस्ट किया जाता था कि बाहर आकर जरा डायलॉग बोल दीजिए वरना ट्रेन चलने नहीं देंगे. तो मैं बाहर आ गया. फिर बोला गया कि उसी अंदाज में बोलिए. मैं उसी अंदाज में डायलॉग बोलता था.” उन्होंने बताया था कि लगभग हर स्टेशन पर ये सिलसिला चल रहा था.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस दिग्गज सिंगर ने एक दिन में किये थे 28 गाने रिकॉर्ड, इस फिल्म के गानों से रातों-रात बन गए थे सुपरस्टार

फिल्म ‘बॉबी’ में कैसे मिला था काम?

प्रेम चोपड़ा ने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुड़-मुड़कर ना देख’ से अपना करियर शुरू किया था. उसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्में की. एक्टर ने एक बार बताया था कि उन्हें राज कपूर कि फिल्म ‘बॉबी’ मिली कैसे थी. राज कपूर उनसे एक पार्टी में मिले थे तब उन्होंने कहा था कि वो उनकी अगली फिल्म में काम कर रहे हैं. ये सुनकर प्रेम काफी खुश हुए थे. तब उन्होंने पूछा था कि क्या रोल होने वाला है?

इस सवाल पर राज कपूर हमेशा उनसे कहते थे कि बताएंगे-बताएंगे कहकर चले जाते थे. प्रेम चोपड़ा ने बताया था कि राज कपूर रात में ड्रिंक करते थे तो उस समय भी कुछ नहीं बताते थे. एक दिन सेट पर शूटिंग के दौरान उन्हें बताया गया कि इस पूरी फिल्म में उनका सिर्फ एक ही डायलॉग है. और वो डायलॉग यही है- ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा’. ये जानकर वो काफी दुखी हो गए थे कि उनका सिर्फ एक ही डायलॉग है. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद उनका ये डायलॉग छा गया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital