Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रुक नहीं रहा फिल्म ‘पठान’ की कमाई का तूफान, 500 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ गदर मचा रही है. रिलीज के 22 दिन बाद भी फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. ‘पठान’ अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

Pathaan Box office Collection:

500 करोड़ के कल्ब में शामिल हुई 'पठान'(फोटो)

Pathaan Box office Collection:  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. किंग खान के 4 साल लंबे ब्रेक के बाद भी  फिल्म का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है.फिल्म ने वेलेंटाइन डे के दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है. एक एक्शन फिल्म होने के बावजूद भी फिल्म को बहुत प्यार मिला और इसी के साथ ‘पठान’ के कलेक्शन में भी इजाफा दर्ज किया गया. ‘पठान’ ने रिलीज के 22वें दिन 3.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. हालांकि ये एक दिन पहले की कमाई से कम है.  इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गई है. यानी फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है.

‘पठान’ ने 22वें दिन की इतने की कमाई 

दरअसल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में अपना नाम कर दिया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तब से लेकर आज तक ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और फिल्म जोरों-शोरों से कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 22वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गई है.

फिल्म ‘पठान’ 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान ,दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर  ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-Pathaan Controversy: यूट्यूब पर ‘पठान’ के टीजर और ‘बेशरम रंग’ गाने को दिखाने पर रोक से कोर्ट ने किया इनकार

सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है. ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital