मनोरंजन

सलमान खान और भंसाली के बीच हुई थी बहस, भाईजान ने बीच में ही छोड़ दी थी ‘इंशाअल्लाह’ की शूटिंग, रुक गई थी फिल्म

Salman Khan:  भाईजान के लिए कहा जाता है कि उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है. पर आता तभी है, जब कोई बड़ी बात हुई हो. साल 2019 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा की थी. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई थी. आलिया भट्ट के साथ सलमान खान स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले थे. पर फिल्म बीच में ही अधूरी रह गई. कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म कैंसिल ही हो गई.

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा मूवी थी. पर भंसाली और सलमान के बीच न जानें क्या ऐसा हुआ कि भाईजान शूटिंग के बीच में ही सेट छोड़कर चले गए. और उसके बाद भंसाली को अपनी फिल्म के लिए कोई हीरो नहीं मिल पाया. आखिर में उन्होंने फिल्म ही कैंसिल कर दी.

क्यों कैंसिल हुई ‘इंशाअल्लाह’

फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर रूपिन सुचाक ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया. रूपिन का कहना है कि ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान और आलिया नजर आने वाले थे. लेकिन फिल्म 2019 में ही कैंसिल हो गई. जबकि शूटिंग तक शुरू हो गई थी. News18 संग बात करते हुए रूपिन ने बताया कि यह एक मॉर्डन फिल्म थी, जिसकी सोच और अप्रोच दोनों ही काफी मॉर्डन थे. पर फिल्म पूरी न हो सकी. भंसाली और सलमान के बीच बहस हुई और भाईजान सेट छोड़कर चले गए. दोनों ही एक-दूसरे के साथ फिल्म नहीं करना चाहते थे. मैं भंसाली सर के साथ मिलकर पूरे एक साल इसकी प्री-प्लानिंग की थी. लोकेशन के लिए हम दोनों ही तीन महीने तक अमेरिका में रहे.

रूपिन ने कहा कि मैंने फिल्म के लिए 24 सेट डिजाइन किए थे, वह भी नौ महीने में. हमने तीन सेट बनाने शुरू कर दिए थे, जिनमें से एक पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था. हमने आलिया के साथ शूटिंग शुरू कर दी थी. दूसरा सेट भी बस बनने ही वाला था और आने वाले तीन दिनों में शूटिंग भी उसपर होने वाली थी, लेकिन सब अचानक खत्म हो गया. मैं इस चीज को किस्मत पर डालता हूं. प्रोजेक्ट खत्म हुआ, लेकिन मैंने इसके साथ जुड़कर बहुत कुछ सीखा.

ये भी पढ़ें-कंगना ने अभिनेता आमिर खान को “बेचारा” कहा, उन्होंने कहा कि उन्होंने उनका नाम नहीं लेने की पूरी कोशिश की

प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा ने बॉलीवुड हंगामा संग साल 2022 में बात करते हुए बताया था कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान के बीच काफी क्रिएटिव डिफ्रेंसिस हुए थे, जिसकी वजह से फिल्म कैंसिल हो गई. हालांकि, मैं पूरी बात नहीं जानता कि आखिर हुई क्या थी. इसकी जगह गंगूबाई काठियावाड़ी शूट होनी शुरू हुई थी. सिर्फ यही नहीं सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने एक-दूसरे के लिए इंटरव्यू में कहा था कि दोनों ही दोस्त हैं. पर शायद लोग समय के साथ बदल जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago