मनोरंजन

TV की ये हसीना कर रही है थाईलैंड में बैचलरेट पार्टी, Aly Goni के साथ आई थीं डेटिंग की खबरें

Krishna Mukherjee:  एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से शादी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस ने पिछले साल ही बॉयफ्रेंड से सगाई की थी. अब वे अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. शादी से पहले एक्ट्रेस अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय कर रही हैं, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

एक्ट्रेस अपनी बैचलर पार्टी कर रहीं एंजॉय

दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों शादी से पहले थाईलैंड (Thailand) में बैचलर पार्टी एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे समंदर के किनारे पार्टी करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस छोटी ड्रेस में कहर ढाती दिख रही हैं. कृष्णा मुखर्जी ग्लैमरस अंदाज में पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “थाईलैंड में बैचलरेट.”

कृष्णा मुखर्जी ने  सितंबर 2022 में  हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों के बीच अपनी सगाई की थी. एक्ट्रेस 2021 से चिराग को डेट कर रही हैं. दोनों एक पार्टी में मिले थे और तभी उन्हें प्यार हो गया था. कृष्णा के मंगेतर चिराग मर्चेंट नेवी ऑफिसर हैं. एक्ट्रेस अक्सर चिराग के साथ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box office Collection: रुक नहीं रही ‘पठान’ की कमाई, 500 करोड़ के आंकड़े से बस इतना दूर

एक्ट्रेस का अली गोनी से चल रहा अफेयर!

बता दें कि कृष्णा और अली गोनी (Aly Goni) ने साथ में ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) में काम किया था. शो के दौरान  ही उनके बीच डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि, कहा जाता है कि उनका रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया था. रिलेशनशिप भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन वे बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड कहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें उनके रिश्ते को बयां भी करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

11 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

13 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

16 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

23 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

40 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

1 hour ago