Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज इस एक्ट्रेस का बंगाली फिल्मों में है बड़ा नाम, शादी के चंद महीनों बाद बनी थीं मां

Puja Banerjee In South Films: South फिल्मों में हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं टीवी की ये एक्ट्रेस, शादी के चंद महीनों बाद ही बन गईं थी मां.

Puja Banerjee In South Films

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी

Puja Banerjee In South Films:  टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) पिछले कुछ समय से पर्दे से दूर रहीं हैं. लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. जानी मानी ये एक्ट्रेस साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं. इसके अलावा पूजा कई बंगाली फिल्में भी कर चुकी है. सुपरहिट टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का रोल अदा किया. हालांकि असल जिंदगी में वो  बेहद बोल्ड हैं. जिसका सबूत है उनका इंस्टाग्राम अकाउंट. पूजा ने अपने पहले बच्चे को जन्म साल 2020 में ही दिया. उन्होंने अपने बेटे का नाम कृष्णिव रखा है.

एक बार फिर सुर्खियों में आईं पूजा

एक बार फिर पूजा सुर्खियों में छाईं हुईं है. एक्ट्रेस फिर से अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से सुर्खियां बटोरती नजर आ रही हैं. हाल ही में पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं हैं, जिसमें वह लाइट पीच कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. अब  इन फोटोज से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.

बता दें कि पूजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ इंडस्ट्री से की थी. उन्होंने साल 2011 में तेलुगू फिल्म में काम किया था.

ये भी पढ़ें- Sussane Khan ने बॉयफ्रेंड Arslaan Goni को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, Hrithik Roshan ने किया ये कमेंट

पूजा ने एक्टर निखिल सिद्धार्थ के साथ फिल्म ‘वीडू थेड़ा’ में काम किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया था.

पूजा ने साउथ छोड़कर बंगाली फिल्मों की तरफ रुख किया. आज भी पूजा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं.

पूजा ने फिल्म केअलावा टीवी इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा काम किया है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

साल 2004 में पूजा ने ओमी चक्रवर्ती से शादी की थी.निजी जिदंगी की बात करें तो दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और उन्होंने 2013 में उनसे तलाक ले लिया.

साल 2020 में  पूजा ने एक्टर कुणाल वर्मा संग लॉकडाउन के दौरान शादी की.

खुले बालों में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं पूजा

बता दें  कि पूजा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है. और उन्होंने बालों को अपने खुला छोड़ रखा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital