मनोरंजन

Uorfi Javed Threat: ‘तुम्हें पीट-पीटकर जान से मार देना चाहिए’ उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Uorfi Javed Gets Death Threat: अक्सर अपने कपड़ों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. एक्ट्रेस को कोई डायरेक्टर नीरज पांडे के ऑफिस से धमकी दे रहा है, जिसकी शिकायत एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन में कर दी है और एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारे वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं और इस बात का खुलासा किया है. साथ ही बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब है और उन्हें डर है कि कहीं उन्हें कोविड-19 न हो जाए.

सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद ने तबीयत खराब होने के बावजूद थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई. बताया कि कपड़े पसंद करने के कारण कोई उन्हें जान से मारने और हमला करने की धमकी दे रहा है. इतना ही नहीं शख्स यह भी दावा कर रहा है कि उसके पास एक्ट्रेस की कार की नंबर प्लेट है और इसके जरिए वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है.

उर्फी जावेद को मिली थी धमकियां

उर्फी जावेद ने कहा- मुझे निजार पांडेय के ऑफिस से किसी ने फोन किया और कहा कि ये उनके असिस्टेंट के तौर पर बोल रहे हैं. साथ ही उन्होंने मुझसे कहा कि सर मुझसे मिलना चाहते हैं तो मैंने उनसे कहा कि मिलने से पहले वे मुझे प्रोजेक्ट की सारी डिटेल भेज दें. अब मैंने नीरज पांडेय का अनादर कैसे किया इस पर उनके कथित असिस्टेंट को गुस्सा आ गया.

ये भी पढ़ें- Anjali Arora Video: ‘कच्चा बादाम’ गर्ल को एयरपोर्ट पर फैन ने किया प्रपोज, अंजलि अरोड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियों

उर्फी जावेद को किया जा रहा है ब्लैकमेल

उर्फी जावेद ने आगे बताया कि- उसने मुझसे कहा कि वह मेरी कार का नंबर और दूसरी चीजें जानता है और मैं जिस तरह के कपड़े पहनती हूं, उसके लिए मुझे पीट-पीटकर मार डालना चाहिए. और यह सब सिर्फ इसलिए कि मैंने बिना पूरी जानकारी के मिलने से इनकार कर दिया. एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके होंठ सूजे हुए हैं और उन्हें शक है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकती हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

9 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

45 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 hour ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago