Urdu Conclave 2026

‘न नाम बदला, न धर्म’: हिंदू बनने के दावों पर भड़कीं उर्फी जावेद, हेटर को ‘चोमू’ बोलकर लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के धर्म परिवर्तन और नाम बदलने की अफवाहें उड़ रही थीं. एक यूजर ने दावा किया कि उर्फी ने अपना नाम ‘रिता भारद्वाज’ रख लिया है. अब इन दावों पर खुद उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए करारा जवाब दिया है.

Urfi Javed, Religion, Entertainment

Urfi Javed Religion Change: अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनके कपड़े नहीं, बल्कि उनका वो बेबाक अंदाज है जिससे उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर की बोलती बंद कर दी है. दरअसल, इंटरनेट पर उर्फी को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया जा रहा था, जिस पर अब खुद एक्ट्रेस ने सामने आकर करारा जवाब दिया है.

क्या था पूरा मामला?

हुआ यह कि एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने दावा किया कि उर्फी जावेद ने अपना नाम और धर्म दोनों बदल लिया है. वीडियो में कहा गया कि उर्फी अब मुस्लिम से हिंदू बन गई हैं और उन्होंने अपना नया नाम ‘रिता भारद्वाज’ रख लिया है. इतना ही नहीं, उस यूजर ने उर्फी के टैलेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह सिर्फ छोटे कपड़े पहनकर अटेंशन बटोरती हैं और उन्हें ऐसी हालत में देखकर शर्म आती है.

उर्फी ने इंस्टाग्राम पर लगाई क्लास

जैसे ही यह वीडियो उर्फी के सामने आया, उन्होंने बिना देर किए इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया और अफवाह फैलाने वाले की जमकर क्लास लगाई. उर्फी ने लिखा, “कैसे-कैसे चोमू लोग खुद को मीडिया का बोलते हैं. आंटी, प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला. वैसे भी मैं किसी धर्म में यकीन नहीं रखती.”

ये भी पढ़ें- राघव जुयाल ने किया निहारिका एनएम संग अपने रिश्ते का खुलासा? सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

‘मैं अपने शब्दों में भी बेबाक हूं’

ट्रोल्स को आड़े हाथों लेने के लिए जानी जाने वाली उर्फी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे लिखा, “मैं सिर्फ कपड़ों से ही नंगी नहीं हूं, बल्कि अपने शब्दों में भी नंगी हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है.”

बता दें कि उर्फी जावेद को अक्सर उनके रिवीलिंग और अजीबोगरीब कपड़ों के लिए ट्रोल किया जाता है, लेकिन वह इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. इस बार भी उन्होंने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रही फेक न्यूज को वह बर्दाश्त नहीं करेंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read