Bharat Express DD Free Dish

राघव जुयाल ने किया निहारिका एनएम संग अपने रिश्ते का खुलासा? सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

राघव जुयाल और निहारिका एनएम की हालिया इंस्टाग्राम तस्वीरों ने फैंस के बीच डेटिंग की चर्चाओं को तेज कर दिया है. दोनों की केमिस्ट्री, सेलेब्स के कमेंट्स और फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

View this post on Instagram A post shared by Niharika Nm (@niharika_nm) View this post on Instagram A post shared by Niharika Nm (@niharika_nm) raghav-juyal-niharika-nm-dating-rumours-instagram-photos-bhai-tera-star-hai-relationship

Raghav Juyal-Niharika NM Dating Rumours: सोशल मीडिया पर इन दिनों डांसर और एक्टर राधव जुयाल की कुछ रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस तस्वीरों में वे डिजिटल क्रिएटर और हाल ही में एक्टर बनीं निहारिका एनएम के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इनके खास रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फैंस के बीच लगातार इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या ये पोस्ट दोनों के प्यार का इजहार है? या सिर्फ उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के प्रमोशन का हिस्सा है.

तस्वीरों ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

सोमवार को राघव और निहारिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद प्यारी और करीबी तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में निहारिका लाल रंग की स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही हैं, वहीं राघव ने ग्रे जैकेट पहन रखी है. एक फोटो में राघव निहारिका को पीछे से गले लगाए दिखाई दे रहे हैं और दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है.

दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने तस्वीरों के साथ कोई लंबा-चौड़ा कैप्शन नहीं लिखा. उन्होंने सिर्फ एक लाल दिल और एक स्टार इमोजी शेयर किया जिसने फैंस की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niharika Nm (@niharika_nm)

सेलेब्स के कमेंट्स ने भी बढ़ाया सस्पेंस

इन तस्वीरों पर रैपर और सिंगर रफ्तार का कमेंट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने लिखा, “जे बात लाडले,” और साथ में नजर न लगने वाली इमोजी भी लगाई. वहीं मशहूर कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने चार ईविल आई इमोजी पोस्ट किए. इन प्रतिक्रियाओं के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ खास जरूर चल रहा है.

ये भी पढ़ें- डॉक्टरों ने दी थी जान जाने की चेतावनी, बीमारी को मात देकर इस एक्ट्रेस ने कर डालीं 100 से ज्यादा फिल्में

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वह राघव को रोमांटिक अंदाज में देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहा था और यह तस्वीरें देखकर बेहद खुश है. वहीं एक अन्य यूजर ने उम्मीद जताई कि यह सिर्फ फिल्म का प्रमोशन नहीं, बल्कि दोनों के रिश्ते की आधिकारिक शुरुआत हो. कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को बेहद खूबसूरत बताया और हमेशा साथ रहने की शुभकामनाएं भी दीं.

फिल्म में पहली बार साथ आएंगे दोनों

बता दें कि राघव जुयाल और निहारिका एनएम जल्द ही फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल कर रहे हैं. फिल्म में संजय कपूर, निकी वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ऐसे में कुछ लोग मान रहे हैं कि वायरल तस्वीरें फिल्म के प्रचार की रणनीति भी हो सकती हैं. हालांकि, दोनों की ओर से अब तक रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read