मनोरंजन

Urfi Javed: क्या उर्फी जावेद प्रेग्नेंट हैं? लेटेस्ट वीडियो देख लोग हुए हैरान

Urfi Javed:   एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) सुर्खियों में रहने का एक मौका हाथ से जाने नहीं देतीं. उर्फी अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के चलते इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने कपड़ों के साथ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर सामने आ जाती हैं जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है. उर्फी जावेद के ड्रेसिंग सेंस (Urfi Javed Dresses) को देखने के बाद एक ओर जहां फैंस उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ करते हैं तो वहीं, कई इसके लिए उन्हें ट्रोल भी कर दिया जाता है. अब हाल ही में एक बार फिर उर्फी को बेहद अतरंगी लुक में देखा गया. हालांकि, इस बार यूजर्स का ध्यान उनके लुक से ज्यादा उनके टमी पर था.

क्या है पूरा मामला?

बीते दिन  उर्फी जावेद ने एक बेहद अजीबोगरीब आउटफिट में अपना एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उर्फी व्हाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे शरीश पर एक बड़ा सा पाइप लपेटा हुआ है. इधर, जैसे ही उर्फी का ये लुक लोगों के सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.  इस बीच कुछ लोगों की नजर एक्ट्रेस के पेट पर भी गई.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box Office Collection: सिर चढ़कर बोला ‘पठान’ का जादू, ओपनिंग वीकेंड में फिल्म की जबरदस्त कमाई, 5वें दिन बटोरे इतने करोड़

दरअसल, वीडियो में उर्फी जावेद का पेट निकला हुआ दिखाई दे रहा है जिसे लेकर कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने कई तरह के सवाल करने शुरू कर दिए. वहीं, अब उर्फी ने खुद इन सवालों का जवाब दिया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुद को ‘सेमी प्रेग्नेंट’ बताया है.

मामले को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसी ड्रेस में एक फोटो शेयर कर उर्फी ने लिखा, ‘ये मेरे पीरियड का पहला दिन था और मुझे जबरदस्त ब्लोटिंग हो रही थी. यहां मैं आधी प्रेंग्नेंट लग रही हूं.’ इसके साथ एक अन्य स्टोरी में उर्फी लिखती हैं, ‘लड़कियों अपने आप पर ज्यादा दबाव मत डालो क्योंकि फ्लैट टमी महज एक मिथ है.’

 

गौरतलब है कि उर्फी को उनके बोल्ड कपड़ों के साथ-साथ बोल्ड विचार और बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है. एक्ट्रेस अक्सर खुद को बुरा भला कहने वाले लोगों की जमकर क्लास लगाती नजर आ जाती हैं. हालांकि, ट्रोलर्स को जवाब देने का उनका ये अंदाज फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago