दुनिया

Twitter Data Leak: 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स का डेटा हुआ लीक! सलमान से लेकर NASA तक का डेटा डार्क वेब पर

Twitter Data Leak: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में इन दिनों कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी  हो गया है. यह डेटा एक हैकर्स द्वारा चोरी किया गया है और ये डेटा डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. चोरी हुए इन डेटा में यूजर्स के नाम, ईमेल आईडी, फॉलोअर्स की संख्या और यूजर्स के फोन नंबर तक मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डेटा लीक में भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अकाउंट्स का डाटा भी इसमें शामिल है. बता दें कि इससे पहले ट्विटर के तकरीबन 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डेटा लीक होने की खबर थी.

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, हैकर्स ने हाई प्रोफाइल लोगों के साथ सलमान खान, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, स्पेस एक्स और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का अकाउंट्स डेटा भी चोरी हुआ है. हैकर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि, “ट्विटर या एलन मस्क अगर इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो आपको पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा लीक होने पर GDPR के जुर्माने का रिस्क लेना होगा. अब 40 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक होने पर जुर्माने के बारे में सोचें.”

ये भी पढ़ें- Bank Holidays List January 2023: नए साल के पहले निपटा लें बैंक के सारे काम, जनवरी महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

पूर्व सुरक्षा प्रमुख ने किया था आगाह

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हैकर ने बिचौलिए के जरिए चोरी किए गए डेटा को बेचने की शुरूआत की है. इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि API में कोई कमी होने के कारण डेटा लीक हो सकता है. बता दें कि हाल ही में ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख योएल रोथ ने मस्क की लीडरशिप में ट्विटर को असुरक्षित करार दिया था और यूजर्स के डेटा पर भी खतरा की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं है. कंपनी ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिससे यूजर्स के डेटा पर भी खतरा इन दिनों बढ़ सकता है.

5.4 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक

बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का डेटा लीक होने के बाद उसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था.  एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स की डेटा की हैकिंग इसी साल 2022 में हुई थी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डेटा लीक उसी बग के कारण हुआ था, जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत zhirinovskiy नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपये उपल्बध कराए थे.  हैकर ने डेटा को बिक्री के लिए हैकर्स फोरम पर दिया था.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

क्या शेरशाह सूरी ने बनवाई थी ग्रैंड ट्रंक रोड? जानिए 2 हजार साल पुराने ‘उत्तरापथ’ से ‘जीटी रोड’ तक का पूरा सच

अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…

11 minutes ago

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

25 minutes ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

2 hours ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

2 hours ago