होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ऋषभ पंत,उर्वशी रौतेला (फोटो)
Rishabh Pant Hospital: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का 30 दिसंबर को एक कार एक्सीडेंट हो गए था. उसके बाद से ऋषभ का लगातार हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. हाल ही में ऋषभ पंत को देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. इस बीच हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने ऋषभ पंत के एडमिटेड हॉस्पिटल की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.
दरअसल ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कई बार उनके लिए सलमाती की दुआं मांग चुकी हैं. इतना ही नहीं उर्वशी की मां मीरा सिंह रौतेला ने भी ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है. बता दें कि ऋषभ पंत का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में चल रहा है.
गुरुवार को उर्वशी रौतेला ने इसी हॉस्पिटल की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में पोस्ट की है, जिसमें ऋषभ का इलाज चल रहा है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर ये बन गया है कि क्या उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंची हैं. साथ ही तमाम यूजर्स इसके चलते उर्वशी रौतेला को ट्रोल कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर तमाम लोग उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को इसलिए ट्रोल कर रहे हैं कि उनका मानना है कि बी टाउन एक्ट्रेस क्रिकेट ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नाम के जरिए फेम कमाने का काम कर रही हैं. इस बीच एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि- ये लड़की पागल है क्या. दूसरे यूजर ने लिखा है कि- फेम कमाने का क्या घटिया तरीका है. मालूम है कि वह एक बड़े हादसे गुजरे हैं. यह अब मनोरंजन का जरिया नहीं है. बल्कि मानसिक उत्पीड़न का मामला है. इस तरह यूजर्स उर्वशी को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया…
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…
लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…
PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…
Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…