Bharat Express DD Free Dish

MISAFF 2025: विनोद कापड़ी की ‘Pyre’ Movie को कनाडा में मिला ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म’ का सम्मान, यह 16वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Vinod Kapri’s ‘Pyre’ Movie: कनाडा के टोरंटो में Vinod Kapri की फिल्म ‘Pyre’ ने MISAFF में Best Feature Film और Best Music जीता. पुरस्कार Deepa Mehta ने प्रदान दिए.

Vinod Kapri's 'Pyre'
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

विनोद कापड़ी द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फ़िल्म ‘पायर’ (Pyre) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है. आज मोज़ेक इंटरनेशनल साउथ एशियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल (MISAFF) में ‘पायर’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ संगीत (माइकल डैना) के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाज़ा गया.

यह ‘पायर’ की शानदार वैश्विक यात्रा में एक और मील का पत्थर है, जिसके साथ ही यह फ़िल्म अब तक 16 अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीत चुकी है. इन पुरस्कारों में दो ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ सम्मान भी शामिल हैं, जो इसे इस वर्ष की सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाली इंडिपेंडेंट फ़िल्मों में से एक बनाते हैं.

फ़िल्ममेकर दीपा मेहता ने प्रदान किए पुरस्कार

इस शाम का सबसे भावुक और यादगार पल तब आया, जब ये सम्मान विश्व प्रसिद्ध और दिग्गज फ़िल्ममेकर दीपा मेहता ने अपने हाथों से प्रदान किए.

पुरस्कार ग्रहण करते हुए निर्देशक विनोद कापड़ी (चित्र में बाएं) ने कहा, “दीपा मेहता के हाथों यह सम्मान पाना मेरे लिए एक अविस्मरणीय आशीर्वाद जैसा है. उनके काम ने विश्व सिनेमा को जो नई दिशा दी है, वह अतुलनीय है. उनकी उपस्थिति ने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया.”

Pyre Film UK Premiere: 16वें लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’, देशभर में हासिल कर चुकी बड़ी उपलब्धियां

‘पायर’ की आत्मा माना जा रहा डैना का संगीत

फ़िल्म के संगीतकार और ऑस्कर विजेता माइकल डैना को उनके ‘एवोकेटिव, स्टिरिंग स्कोर’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ संगीत’ का सम्मान मिला. उनके संगीत को ‘पायर’ की आत्मा माना जा रहा है, जिसने फ़िल्म के भावनात्मक ताने-बाने को गहराई दी है.

कापड़ी ने इस अवसर पर MISAFF की जूरी, पूरे फ़ेस्टिवल टीम और कनाडा के दर्शकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने ‘पायर’ को इतना स्नेह दिया है. MISAFF दक्षिण एशियाई सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है, और ‘पायर’ की यह ऐतिहासिक जीत भारतीय सिनेमा की शक्ति को मजबूती से स्थापित करती है.

“Pyre” बनी जर्मनी में भारत की नई स्टार, जीता प्रतिष्ठित ‘German Star of India’ अवॉर्ड, फिल्म को लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय सराहना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read