Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या कंगना रनौत की ‘Tanu Weds Manu 3’ से R Madhavan को किया गया रिप्लेस? एक्टर ने दिया हिंट, बोले-मुझे किसी ने अप्रोच…

आर माधवान ने ‘तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स 2’ दोनों पार्ट में काम किया है. फैंस को अब तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इस बीच माधवान ने ऐसा स्टेटमेंट दिया है जिससे फैंस निराश हो सकते हैं.

'Tanu Weds Manu 3'

'तनु वेड्स मनु 3'

Tanu Weds Manu 3: साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ ने दर्शकों के दिलों में जगह बना लिया है. कंगना रनौत और आर. माधवान की जोड़ी एक ऐसी कहानी लेकर आई जो सिंपलीसिटी से भरी हुई थी. दर्शकों ने इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी काफी पसंद किया था. 4 साल बाद सीक्वलन ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने इस सफर को और भी बड़ा बना दिया है. पिछले कुछ समय से तनु वेड्स मनु 3 की अटकलें जोरों पर है. हाल ही में आर माधवान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा स्टेटमेंट दिया कि आप सोच में पड़ जाएंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

आर माधवान को नहीं पता बनेगा तीसरा पार्ट

हाल ही में हुए इंटरव्यू में आर माधवान ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. इंस्टाग्राम पर भी इस बारे में डिस्कशन हो रहा है. मीडियो और लोग मुझसे ऐसे सवाल पूछ रहे हैं. ना ही आनंद और ना ही किसी ने मुझसे अब तक तीसरे पार्ट को लेकर बात की है. मझे कोई आइडिया नहीं है.

क्या आर माधवान को किया गया रिप्लेस?

आनंद एक बाक फिर फिल्म के प्लॉट को लेकर सोच-विचार क रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म में कंगना और आर माधवान की ही जोड़ी बनाने का वो सोच रहे हैं. लेकिन बात कुछ और ही लग रही है. आर माधवान ने कहा कि मुझे तो स्क्रिप्ट भी नहीं पता कहां है. शायद मैं इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं हूं. शायद उन्होंने मुझे रिप्लेस कर दिया है. मुझे कोई आइडिया नहीं है.

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहम्मद आलियान गिरफ्तार

साल 2025 में शुरू होगी शूटिंग

बीते साल यानी 2024 में एक रिपोर्ट छपी थी जिसमें कहा गया था कि तनु वेड्स मनु 3 आ रही है. फिल्म का सीक्वल बन रहा है. क्रिएटर्स ने स्टोरी को आगे बढ़ाने का सोचा है. कंगना और आर माधवान की जोड़ी फिर से पर्दे पर आएगी. बाकी की दो फिल्मों की तरह इसमें रोमांश, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा. फिल्म का बेसिक कॉन्सेप्ट लॉक कर दिया गया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग साल 2025 में शुरू होगी.

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

साल 2015 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स एक सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया था. यह फिल्म तनु वेड्स मनु का सीक्वल है जिसमें कंगना रनौत और आर माधवान मेन रोल में नजर आए थे. कहानी तनु और मनु की शादीशुदा जिंदगी की उलझनों को दिखाती है, जहां दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ जाती है. कंगना ने डबल रोल में शानदार अभिनय किया—तनु और हरियाणवी एथलीट दत्तो. हास्य, रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital