Saiyaara हिट, Ahaan Panday पर गर्लफ्रेंड Shruti Chauhan का इमोशनल पोस्ट, अफेयर की रूमर्स तेज!
Ahaan Pandey-Shruti Chauhan: बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर चुके अहान पांडे इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘सैय्यारा’ की सफलता से बेहद उत्साहित हैं. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों से मिल रही तारीफों ने अहान को इंडस्ट्री के सबसे चर्चित न्यूकमर्स में शामिल कर दिया है. लेकिन जहां प्रोफेशनल फ्रंट पर अहान पांडे छाए हुए हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों की दिलचस्पी का कारण बन रही है. लोग जानना के लिए एक्साइडेट है कि अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रुति चौहान (Ahaan Pandey-Shruti Chauhan) कौन हैं. हालांकि अहान ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया है लेकिन श्रुति ने जब से एक पोस्ट शेयर किया है दोनों के अफेयर की अफवाहें भी तेज हो गई है.
श्रुति चौहान हैं कौन? (Ahaan Pandey-Shruti Chauhan)
हाल ही में श्रुति द्वारा ‘सैय्यारा’ के लिए किए गए एक इमोशनल पोस्ट ने अफवाहों को और हवा दे दी है.श्रुति जयपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने ज्योति विद्यापीठ कॉलेज से आर्ट्स में शिक्षा प्राप्त की है. वह जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में ‘माया’ के किरदार में नज़र आ चुकी हैं. इसके अलावा वह सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ म्यूजिक वीडियो ‘हद से’ में भी दिखाई दी थीं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर पॉपुलर चेहरा
श्रुति चौहान इंस्टाग्राम पर भी एक जाना-पहचाना नाम हैं. उनके 2.23 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. इंडस्ट्री के कई स्टारकिड्स और सेलिब्रिटीज जैसे खुशी कपूर, अनन्या पांडे, आर्यन खान, नव्या नंदा और रणवीर सिंह जैसे बड़े नाम उन्हें फॉलो करते हैं.
श्रुति की इमोशनल पोस्ट ने खींचा ध्यान (Ahaan Pandey-Shruti Chauhan)
फिल्म ‘सैय्यारा’ की सफलता के बाद श्रुति ने इंस्टाग्राम पर अहान के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा“उस लड़के के लिए जिसने हमेशा इस पल का सपना देखा, जिसने तब भी यकीन रखा जब किसी और ने नहीं किया. जिसने खुद को पूरी तरह झोंक दिया और आज इस मंच का असली हकदार है –आई लव यू अहान पांडे! मुझे तुम पर गर्व है और मैं दुआ करती हूं कि दुनिया तुम्हें पहचाने और जाने कि तुम क्या कर सकते हो. हमेशा तुम्हारे साथ.”

100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई ‘सैय्यारा’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही धमाका कर दिया है. इस फिल्म ने अब तक 132.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और मोहित सूरी का निर्देशन सभी को खूब भा रहा है. साथ ही, फिल्म की सफलता के साथ अहान की पर्सनल लाइफ को लेकर उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

