Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आखिर क्यों Abhishek Bacchan ने लड़ाई के बीच काट दिए थे बहन श्वेता के बाल, जानें क्या है पूरा किस्सा

श्वेता बच्चन ने बेटी नव्या नवेली के पॉडकास्ट शो में अभिषेक संग लड़ाई का किस्सा शेयर किया​. श्वेता ने बताया कि बचपन में अभिषेक बच्चन ने लड़ाई में उनके सिर के बीच से बाल काट दिए थे​.

Abhishek Bacchan cut sister Shweta's

जब अभिषेक बच्चन ने लड़ाई के बीच काट दिए थे बहन श्वेता के बाल

Abhishek Bachchan Shweta Fight: शायद ही कोई ऐसे भाई-बहन होंगे जिसनें बचपन में लड़ाई न की हो या फिर एक दूसरे के बाल न खींचे हो. ऐसा ही एक किस्सा बॉलिवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन का भी रहा है. दोनों भाई-बहन बचपन में आम बच्चों की तरह खूब लड़ाई और झगड़ा किया करते थे. इस बारे में श्वेता और अभिषेक खुद बताते हैं. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता बताती है कि बच्चपन में उनकी अभिषेक के साथ कितनी गंदी लड़ाई होती थी. एक बार तो अभिषेक ने श्वेता बच्चन के बाल काट दिए थे. ऐसे में श्वता ने अपने बचपन का पूरा किस्सा बेटी नव्या के शो में बताया था.

अभिषेक ने क्यों काट दिए थे श्वेता के बाल?

श्वेता बच्चन ने बेटी नव्या नवेली के पॉडकास्ट शो में अभिषेक संग लड़ाई का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि बचपन में अभिषेक बच्चन ने लड़ाई में उनके सिर के बीच से बाल काट दिए थे. उन्होंने कहा कि एक रात मम्मी पापा घर से बाहर गए हुए थे. इस दौरान अभिषेक और मेरी बहुत बुरी लड़ाई हो गई थी. जिसके बाद अभिषेक ने गुस्से में कहा कि मैं तुम्हारे बाल काट दूंगा. मैंने भी कहा कि करने की कोशिश तो करके देखो. उसके बाद अभिषेक ने मेरे कुछ बाल पकड़े और उन्हें काट दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बालों के साथ स्कूल गई थी तेल लगा कर.. वह कटे हुए बाल देखने में बहुत बुरे लग रहे थे. क्योंकि वह मेरे रिस के बीचों-बीच थे. दूसरा किस्सा बताते हुए श्वेता कहती है कि हम शाम को अकसर बैडमिंटन खेला करते थे. पापा हमारे लिए बैडमिंटन लाए थे. खेलते हुए शटल नीचे गिर गई और मैंने कहा कि मैं नहीं उठा रही शटल, तुम उठाओ हम दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई थी.

ये भी पढ़ें:फर्जी डेथ स्टंट को लेकर पूनम पांडे पर मानहानि का केस दर्ज, हो सकती है ये सजा

अमिताभ बच्चन को नहीं पसंद छोटे बाल

इसी शो में नव्या ने यह भी खुलासा किया कि नाना अमिताभ बच्चन को यह कतई पसंद नहीं है कि उनके परिवार की बहू-बेटियां छोटे बाल रखें. श्वेता ने बताया कि पापा अमिताभ को लंबे बाल पसंद हैं. वह बचपन में जब भी छोटे बाल रखतीं या कटवा देतीं, तो पापा बहुत गुस्सा करते थे. वह श्वेता को डांटते और बोलते कि तुमने बाल क्यों कटवाए. वहीं जया बच्चन ने कहा कि अमिताभ मॉइश्चराइजर के तौर पर सरसों के तेल का इस्तेमाल करते थे.

-भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital