मनोरंजन

Ponniyin Selvan 2: धूम मचाने इस दिन आएगी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’, जारी हुआ फिल्म का जबरदस्त टीजर

Ponniyin Selvan 2:  भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले मशहूर निर्देशक  मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-1’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था. बेहतरीन स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के दिलों में इसके दूसरे पार्ट के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला है, सभी दर्शक ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में आखिरकार आज लोगों की उत्सुकता को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसके दूसरे भाग की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

अप्रैल में दस्तक देगी ‘पीएस 2’

पिछले साल सिनेमाघरों में आई ‘पीएस 1’ ने टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे. तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में से एक बन चुकी इस मेगा बजट फिल्म के लिए लोगों के बीच काफी उत्साह था, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ा था. फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही इसके सीक्वल यानी ‘पीएस 2’ की रिलीज डेट की चर्चा जोरों पर हो रही थी कई रिपोर्ट्स भी समाने आई थीं, जिनमें फिल्म की रिलीज डेट का दावा किया जा रहा था. हालांकि, आज ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. मेकर्स ने पोस्टर साझा किया है, जिसमें साफ लिखा है कि ‘पीएस 2’ वर्ल्ड वाइड 28 अप्रैल को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें-Bhojpuri News: इस प्रोड्यूसर ने जताया था Khesari Lal Yadav पर भरोसा, बनाई सबसे महंगी फिल्म

क्या है फिल्म की कहानी

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ महान चोल सम्राट राजा चोल की कहानी को आगे बढ़ाती है. वह अपने समय में दक्षिण में सबसे शक्तिशाली राजा थे, जिन्हें मुख्य रूप से चोल शक्ति को बहाल करने और दक्षिण पूर्व एशिया और हिंद महासागर में अपना वर्चस्व सुनिश्चित करने के लिए याद किया जाता था. ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ मणिरत्नम द्वारा निर्देशित है, इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है. ‘लाइका प्रोडक्शंस’ सबसे सफल भारतीय फिल्म स्टूडियो में से एक है और भारत में रिलीज हुई कुछ सबसे बड़ी तमिल फिल्मों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें ‘पोन्नियिन सेलवन’ ‘आई’ और ‘रोबोट’, ‘2.0’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago