होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कन्नड़ इंडस्ट्री की 5 फिल्म (फोटो)
Year Ender: 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा. बॉलीवुड फिल्मों को तगड़ा झटका लगा हैं. बता दें 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को करीब 2040 करोड़ का नुकसान हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि भारत की सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्रीज में गिनी जाने वाली कन्नड़ सिनेमा की 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ की कमाई कर डाली. 2023 में बॉलीवुड कैसे कमबैक करेगा, ये देखने लायक होगा. वहीं नए साल में सबसे ज्यादा निगाहें शाहरुख खान पर रहेंगी, क्योंकि बादशाह की 4 साल बाद वापसी हो रही है.
बता दें कि ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श का कहना हैं, कि“2018 में शाहरुख की फिल्म जीरो आई थी. जो अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई. इसके बाद वो रॉकेट्री और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में मेहमान कलाकार बने. पूरे 5 साल हो चुके हैं और उनकी एक साथ तीन फिल्में आ रही हैं.”
2022 में करीब 107 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं. इनमें सिर्फ 38 ही बड़े बजट या बड़ी स्टारकास्ट की फिल्में थीं. इन 38 हिंदी फिल्मों जिनमें से पृथ्वीराज, रामसेतु, लाल सिंह चड्ढा, थैंक गॉड जैसी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. इन 38 फिल्मों का बजट था 3572 करोड़ रुपए, लेकिन बिजनेस सिर्फ 1532 करोड़ रुपए का ही हुआ. ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर पूरे 2040 करोड़ रुपए का घाटा हुआ.
ये भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: भाईजान के बर्थडे पार्टी में पहुंचे ‘पठान’, गले लगाकर दी बधाई…
हर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ इंडस्ट्री की 5 फिल्में हैं. जिन्होंने 2056 करोड़ रुपए की कमाई की है. कन्नड़ की दो फिल्में KGF-2 और कांतारा ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहीं. जहां KGF-2 पैन इंडिया रिलीज हुई थीं, वहीं कांतारा को 30 सितंबर 2022 में साउथ की महज 800 स्क्रीन्स पर कन्नड़ में रिलीज किया गया था. कन्नड़ में मिली सफलता के बाद इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु में रिलीज करने का फैसला किया गया. इसे हिंदी में देशभर की 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया. विएतनाम में रिलीज होने वाली ये पहली कन्नड़ फिल्म है. फिल्म ने अब तक 446 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी बीच भेड़िया, रामसेतु, थैंक गॉड जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन उन सभी की कमाई कांतारा से कम रही.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…