Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मोदी सरकार दे रही है हर माह 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता? क्‍या आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज

FACT CHECK VIRAL CLAIM: सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘युवा रोजगार योजना 2026’ के तहत सभी युवाओं को हर महीने 5000 रुपये दे रही है.

Employment Oriented Education

रोज़गार परक शिक्षा कैसे हो?

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और टेलीग्राम पर एक मैसेज धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय युवा रोजगार सहायता योजना 2026’ के अंतर्गत देश के सभी बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है. मैसेज के साथ एक संदिग्ध लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है.

जांच में क्या निकला सच?

भारत एक्सप्रेस की फैक्ट-चेक टीम ने जब इस दावे और वायरल लिंक की गहन पड़ताल की, तो सच्चाई कुछ और ही निकली:

पीआईबी (PIB Fact Check) का बयान: प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक इकाई ने इस दावे का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह फर्जी (Fake) करार दिया है. सरकार की ओर से ऐसी किसी भी योजना का संचालन नहीं किया जा रहा है.

संदिग्ध वेबसाइट लिंक: मैसेज में दिया गया लिंक किसी भी आधिकारिक सरकारी डोमेन (.gov.in या .nic.in) से नहीं जुड़ा है, बल्कि यह एक थर्ड-पार्टी अनधिकृत वेबसाइट है.

साइबर फ्रॉड की साजिश: इस तरह के फर्जी लिंक के जरिए आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल और फोन नंबर चुराने की कोशिश की जाती है, जिसे ‘फिशिंग’ (Phishing Attack) कहा जाता है.

पाठकों के लिए सलाह

सरकार या किसी आधिकारिक विभाग द्वारा ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है. आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे किसी भी अज्ञात और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी साझा न करें और मैसेज को आगे शेयर करने से बचें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital