Urdu Conclave 2026

Fact Check: गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार..इससे गई शख्स की जान? मौत की वजह यह नहीं जो बताई जा रही है

Fact Check On Akola Gas cylinder Death case: सोशल मीडिया पर अकोला में गैस सिलेंडर खरीदने की लंबी लाइन में मौत का दावा किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा- व्यक्ति की मौत हृदयाघात से हुई. वहां कोई लंबी कतार नहीं थी.

pib-fact-check-debunks-akola-gas-cylinder
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में यह दिखाया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अकोला जिले में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन में खड़े रहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि, सरकारी अधिकारी कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ.

हमने इस मामले की पड़ताल की. अकोला जिले के सूचना कार्यालय की ओर से कहा गया कि उक्‍त व्यक्ति की मौत हृदयाघात यानी कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई. ऐसा कोई लाइन में खड़े रहने से नहीं हुआ.

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट PIB Fact Check ने भी इस दावे को भ्रामक बताया है. PIB ने साफ कहा कि यह खबर गलत है. वहीं, महाराष्ट्र में जिला प्रशासन ने CCTV फुटेज देखा. उसमें दिखा कि घटना के समय वहां कोई लंबी कतार नहीं थी. व्यक्ति सामान्य स्थिति में थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.

सरकार की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे सनसनी फैलाने वाली खबरों के झांसे में न आएं. हमेशा आधिकारिक सूत्रों से ही जानकारी लें. अफवाहों से बचें और सही तथ्यों पर भरोसा करें.

यह भी पढिए: कश्मीर में बिजली मीटर तोड़ती महिलाओं का वीडियो वायरल, क्या ईरान-इजरायल युद्ध से जोड़कर फैलाया जा रहा झूठ? जानें सच



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read