Fact Check: असम बाढ़ के नाम पर वायरल हुआ हरिद्वार का पुराना वीडियो! जानिए सोशल मीडिया के इस दावे का पूरा सचइन दिनों पूर्वोत्तर राज्य असम बाढ़ के भयानक संकट से जूझ रहा है. इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेज बहाव में डूबते लोगों को रेस्क्यू करते देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो असम की हालिया बाढ़ का है. लेकिन इस वा.रल हो रहे वीडियो की असल सचच्चाई कपछ और ही है. आइए जानते है
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि असम में बाढ़ का पानी जानलेवा हो चुका है और राहत बचाव दल तेज बहाव के बीच फंसे लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचा रहे हैं.
असम में बाढ़ का पानी जानलेवा हो गया और प्रकृति ने अपनी असली ताकत दिखाई। बचाव दल तेज़ बहाव के बीच फँसे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। pic.twitter.com/q4HtgfjqDo
— Shagufta khan (@Digital_khan01) July 29, 2026
चूंकि असम में बाढ़ से हालात काफी गंभीर हैं, इसलिए लोग बिना जांच-परख के इस वीडियो को सच मानकर धड़ाधड़ शेयर करने लगे.
जांच में सच आया सामने
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला. यह वीडियो 2024 का है, जिसमें हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा नदी की तेज धाराओं में बहे शिवभक्तों (कांवड़ियों) को उत्तराखंड पुलिस की SDRF टीम द्वारा सुरक्षित बचाए जाने की घटना दिखाई गई है.
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड्स से भी यह साफ हुआ कि यह घटना जुलाई 2024 की कांवड़ यात्रा के दौरान की है, जब SDRF जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए डूब रहे कांवड़ियों को बचाया था.
इस जांच से यह साफ है कि वायरल वीडियो का असम की बाढ़ से कोई लेना-देना नहीं है. यह उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए एक पुराने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो है, जिसे भ्रामक दावे के साथ असम का बताकर वायरल किया जा रहा है. इसलिए ऐसी किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: पटना के इस्कॉन मंदिर पर हुआ आतंकी हमला? जानें सोशल मीडिया पर क्या हो रहा वायरल और उसकी सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




