नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आए बाढ़ ने वहां के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है. इसमें अब तक 469 लोगों की मौत हो चुकी है और कई राज्यों से आए हजारों पर्यटक लापता है.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाढ़ से मचे तबाही के चलते एक संकरे रास्ते पर कुछ लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है.
क्या है वायरल?
फेसबुक और ‘एक्स’ पर इस वीडियो को नेपाल का बताकर जमकर पोस्ट किया जा रहा है.
Pray For Nepal 🙏
तिब्बत में ग्लेशियर टूटने की वजह से Nepal तिब्बत सीमा पर भयंकर बाढ़ आया है नेपाल में
गंडक नदी/कोशी नदी की पानी का स्तर बहुत बढ़ गया है।इसलिए पूरा नेपाल में भयंकर मंजर है नेपाल चीन सीमा पर भी बाढ़ आई है इसमें नेपाल का बहुत क्षतिग्रस्त हुआ है जहां अभीतक की… pic.twitter.com/hM7z3Yiuqc
— Subhajit Das (@SantaniSubhajit) August 26, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि ऐसा खौफनाक दृश्य सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों में ही देखने को मिलता है, जहां पीछे से आता पानी लोगों को निगलने पर आमादा है.
क्या है असल सच्चाई?
जांच में पाया गया कि यह वीडियो नेपाल का नहीं, बल्कि यमन के याफा (Yafa) क्षेत्र का है. वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि इसे 4 अगस्त 2026 को एक अरबी यूजर ने फेसबुक पर पोस्ट किया था.
असल में, यमन लंबे समय से सूखे की मार झेल रहा था. अगस्त के पहले हफ्ते में जब वहां के पहाड़ी इलाके में तेज बारिश हुई, तो सूखे पड़े रास्तों पर पानी तेजी से बह निकला. वहां के स्थानीय किसानों और लोगों ने इस बारिश का स्वागत किया था. यमन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारिश से वहां के मशहूर ‘याफेई कॉफी’ (Yafei Coffee) के बागानों को काफी राहत मिली थी.
नेपाल की स्थिति
नेपाल में बाढ़ के हालात वाकई काफी गंभीर हैं, जहां सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. वहां से भी मजदूरों के पानी से भागने के कुछ असली वीडियो सामने आए हैं.
इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने यमन के इस पुराने और असंबंधित वीडियो को नेपाल का बताकर भ्रम फैलाना शुरू कर दिया. इस जांच से यह साफ है कि पानी के आगे भागते लोगों का यह वायरल वीडियो नेपाल की बाढ़ का नहीं, बल्कि यमन का है. सोशल मीडिया पर इसे गलत और भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘80% रेप महिलाओं के कारण होता है…’ राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान? जानें वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
