Fact Check: नेपाल में हाल ही में हिंसक आंदोलन के बाद राजनीतिक हालात बदल गए हैं. इस बीच पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाया गया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में कुछ लोग हाथ में भारत का तिरंगा लिए रैली निकालते दिखते हैं. लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगा रहे हैं. दावा किया गया कि यह रैली नेपाल में हुई है और वहां हिंदू राष्ट्र की मांग जोर पकड़ रही है.
*शुभ संयोग*
*बहुत जल्द शुभ समाचार मिलने वाला है*
*भारत हिन्दू राष्ट्र है*
*अब आवाज नेपाल से आ रही है* pic.twitter.com/BHrHGKbOQN
— Manoj Srivastava (@ManojSr60583090) September 12, 2025
वीडियो की हकीकत क्या है?
जब इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह वीडियो नेपाल का नहीं बल्कि सिक्किम का है. वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर पता चला कि इसे 12 अगस्त 2025 को गंगटोक में शूट किया गया था. उस समय स्वतंत्रता दिवस से पहले “हर घर तिरंगा” यात्रा निकाली गई थी.
ये भी पढ़ें: Fact Check : क्या नेपाल में Gen-z प्रदर्शनकारियों ने पशुपति नाथ मंदिर पर किया था हमला? जानिए वायरल वीडियो का सच
सीएम और राज्यपाल भी थे मौजूद
इस यात्रा की पुष्टि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के फेसबुक पोस्ट से हुई. उन्होंने 12 अगस्त को इसकी तस्वीरें साझा की थीं. इन तस्वीरों में तमांग और राज्यपाल ओपी माथुर दोनों मौजूद थे. वहीं दृश्य वायरल वीडियो में भी दिख रहा है. इसके अलावा, इस यात्रा की खबरें स्थानीय मीडिया में भी प्रकाशित हुई थीं.

नेपाल से नहीं है कोई संबंध
जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडियो का नेपाल में हो रहे हालिया आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, नेपाल में प्रदर्शन जरूर जारी हैं और एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जिसमें एक शख्स नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहने की बात करता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


