Bharat Express DD Free Dish

संगीत सोम द्वारा गद्दार कहे जाने पर शाहरुख ने किया पलटवार, जानें वायरल वीडियो का सच

अगर बात हो सोशल मीडिया पर वायरल होने की तो उससे कोई भी सेलिब्रिटी, राजनेता या इंफ्लूएंसर अछूता नहीं रहता है. इसी बीच एक वीडियो बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का वायरल हो रहा है.

Shah Rukh Khan retaliates after being called traitor

अगर बात हो सोशल मीडिया पर वायरल होने की तो उससे कोई भी सेलिब्रिटी, राजनेता या इंफ्लूएंसर अछूता नहीं रहता है. इसी बीच एक वीडियो बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का वायरल हो रहा है. वीडियो से दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने बीजेपी नेता संगीत सोम के ‘गद्दार’ वाले बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है. लेकिन क्या ये सच है?, क्या शाहरुख ने ऐसा कुछ कहा है? आइए जानते है सच.

क्या है वायरल दावा?

हाल ही में बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार कहा था, अब इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो  रहा है, जिससे दावा किया जा रहा है कि शाहरुख ने संगीत सोम के बयान पर पलटवार किया है.

वायरल वीडियो में शाहरुख ने कहा है कि अगर बांग्लादेश के खिलाड़ी को अपनी टीम में रखने पर मैं गद्दार हूं, तो बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ मैच करवाने वाला अमित शाह का बेटा जय शाह क्या है?

बता दें कि इस वीडियो को एक फेसबुक यूजर ने 7 जनवरी को पोस्ट किया था. अब इस वीडियो को कई अन्य यूजर सच मानकर आगे शेयर कर रहे है.

कैसे सच आया सामने?

जब हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक की टीम ने वीडियो की गहराई से जांच की तो मामला कुछ अलग ही आया. दरअसल, वीडियो में शाहरुख के पीछे ‘The University of Edinburgh’ लिखा साफ नजर आ रहा था. जब हमने इसी क्रम में पुराने रिकॉर्ड्स को खंगाला, तो पता चला कि यह वीडियो 10 साल पुराना है. असल में यह शाहरुख खान का साल 2015 का एक भाषण है, जब वह एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी गए थे.

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इसे वीडियो को ‘डीपफेक डिटेक्शन टूल्स’ के जरिए चेक किया, जिसने वीडियो के 97% एआई द्वारा बने होने की पुष्टि की. वहीं, साथ ही मीडिया में भी कोई इस तरह की खबर नहीं आई कि शाहरुख ने कोई ऐसा बयान दिया है.

यानी इन सबी से ये साफ हो जाता है कि वायरल हो रहा वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है, जिसे केवल भ्रामक तौर पर फैलाया जा रहा है. इसलिए किसी भी वीडियो को बिना पुष्टि के शेयर करने से बचें.

ये भी पढ़ें: क्या AMU में हिंदू प्रोफेसर भी पहनती हैं हिजाब? प्रो. रचना कौशल के आरोपों के बाद उठ रहा ये सवाल, जानें सच्‍चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read