Bharat Express DD Free Dish

‘सिंघम IAS’ तुकाराम मुंढे का 26वां तबादला? जानें राजस्थान में ट्रांसफर वाले पोस्ट की कहानी

FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने हुए है. इस बीच अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनका ट्रांसफर राजस्थान के सीकर में हो गया है.

Tukaram Mundhe IAS Transfer To Rajasthan Is Fake News Bharat Express

महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने हुए है. उनके काम और ईमानदारी को लेकर लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे है. उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेबाक अंदाज के कारण लोगों ने उन्हें ‘सिंघम आईएएस’ का नाम दिया है.

इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि तुकाराम मुंढे का ट्रांसफर हो गया है और इस बार उन्हें राजस्थान के सीकर भेजा गया है.

क्या है वायरल पोस्ट?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि IAS तुकाराम मुंढे का राजस्थान के सीकर हो गया ट्रांसफर. यूजर ने पोस्ट में तुकाराम मुंढे की तस्वीर भी अटैच की है.

वहीं एक अन्य यूजर ने ऐसा ही दावा करते हुए लिखा कि ईमानदारी की सजा फिर मिली. तुकाराम मुंढे सर का 26 वां ट्रांसफर. अब जा रहे राजस्थान.

क्या है असल सच?

बता दें कि अगर किसी IAS अधिकारी को किसी अन्य राज्य में ट्रांसफर किया जाता है तो उसकी आधिकारिक जानकारी जारी की जाती है. लेकिन तुकाराम मुंढे के राजस्थान में तबादले को लेकर ऐसी कोई भी सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है.

वहीं, जांच में हमें महाराष्ट्र सरकार की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DGIPR) की फेसबुक प्रोफाइल भी मिली. इसमें हमें एक पोस्ट भी मिली जिसमें वायरल हो रहे इस दावे को खारिज किया गया है. इस पोस्ट के जरिए विभाग ने बताया कि तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं और फिलहाल FDA के कमिश्नर के पद पर काम कर रहे हैं.

इसके अलावा, 20 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी तुकाराम मुंढे ने भी तबादले वाली खबर को खारिज कर दिया था.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है. तुकाराम मुंढे FDA के कमिश्नर के पद पर ही है और उनका तबादला नहीं हुआ है. इसलिए सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट पर यकीन करने से पहले एक बार उसकी पुष्टि जरूर करें.

यह भी पढ़ें: स्वामी रामदेव ने नहीं कुबूली कांग्रेस की छवि खराब करने की बात? जानें क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टकार्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read