Bharat Express DD Free Dish

कोलेजन की कमी से स्किन हो गई है बेजान, डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स

Collagen boosting foods:  भाग-दौड़ भरी जीवन शैली और गलत खान- पान की वजह से शरीर में कोलेजन कम होने लगता है, आज हम आपको प्रोटीन रिच फूड्स के बारे में बताते हैं. जिससे कोलेजन लेवल बढ़ जाएगा।

Collagen boosting foods

Collagen boosting foods

Collagen boosting foods:  भाग-दौड़ भरी जीवन शैली और गलत खान- पान की वजह से शरीर में कोलेजन कम होने लगता है, जिसकी वजह से स्किन बेजान दिखने लगती है. हालांकि स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई लोग साप्ताहिक और मासिक मंहगे- मंहगे ट्रीटमेंट भी करवाते है, जिसका नतीजा यह होता है कि कुछ समय के लिए स्किन तो अच्छी लगती है, लेकिन फिर स्किन लूज और बेजान नजर आने लगती है. आपको बता दें, कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन होता है, जो त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों, बालों और नाखूनों को मजबूत बनाता है.

इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का लेवल होने लगता है जिसकी वजह से स्किन का लूज होना लाजमी है. लेकिन सही खान-पान से इसका स्तर मेंटेन किया जा सकता है. आपको बता दें कि कोलेजन की कमी का कारण ऑयली खाना और गलत लाइफस्टाइल जैसे देर रात तक सोना, सही स्किन रुटीन ना होना भी होता है. अगर आपकी त्वचा भी ढीली और बेजान हो गई है तो कोलेजन की कमी को पूरा करने वाले फूड्स आज से खाना शुरू कर दें. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते है कि आपको अपनी डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए.

विटामिन सी से भरपूर चीजें करें शामिल

शरीर में कोलेजन प्रोटीन को बढ़ाने के लिए विटामिन सी ( जैसे आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद) इन चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल करें. विटामिन सी स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद करेगा और कोलेजन बूस्ट भी करेगा.

प्रोटीन रिच फूड्स करें शामिल

आप आज से ही अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स ( जैसे दालें, पनीर अंडे, सोया, चिकन) को शामिल करें.
कोलेजन एक प्रोटीन है, जिसकी कमी ये रिच फूड्स कर सकते है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ताजगी का तड़का: घर पर आसानी से बनाएं लजीज ‘पुदीना पराठा’, सेहत और स्वाद दोनों में लाजवाब

हेल्दी फैट्स को करें शामिल

आपको बता दें कि स्किन को मॉइश्चर, इलास्टिसिटी और कोलेजन देने के लिए बादाम, अखरोट, अलसी के बीज खाएं. इन चीजों में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो कोलेजन बूस्ट करने का काम करते हैं.

ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का करें सेवन

हरी सब्जियों में प्रोटीन, विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं. पालक, मेथी, ब्रोकली खाने से कोलेजन बूस्ट होगा और ये सब्जियां स्किन को रिपेयर भी करती हैं और अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो अपनी डाइट में मछली को जरुर शामिल करें. मछली नेचुरल कोलेजन और अमीनो एसिड से भरपूर होती है.

इन चीजों से बनाए दूरी

स्किन को हेल्दी रखने के लिए चीनी और प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं क्योकि ये कोलेजन तोड़ते हैं. इसके अलावा तला-भुना, मसालेदार खाना भी कम खाएं. इन चीजों से स्किन पर ऑयल बढ़ता है और कोलेजन कम होने लगता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read