Bharat Express DD Free Dish

गर्मियों में ताजगी का तड़का: घर पर आसानी से बनाएं लजीज ‘पुदीना पराठा’, सेहत और स्वाद दोनों में लाजवाब

Summer Special Diet: गर्मियों के मौसम में अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो हल्का हो और शरीर को ठंडक भी दे. ऐसे में पुदीना एक बेहतरीन विकल्प है. इसी कड़ी में हम आपको पुदीना पराठा बनाने का तरीका बताते हैं।

Pudina Paratha Recipe

Pudina Paratha Recipe

Pudina Paratha Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो हल्का हो और शरीर को ठंडक भी दे. ऐसे में पुदीना एक बेहतरीन विकल्प है. पुदीना न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन के लिए भी रामबाण माना जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ‘पुदीना पराठा’ बनाने की बेहद आसान रेसिपी, जिसे आप नाश्ते या लंच में दही और चटनी के साथ मजे से खा सकते हैं.

पुदीना पराठा के लिए जरूरी सामग्री

इस पराठे को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है. आपको चाहिए: दो कप गेहूं का आटा, एक कप ताजा पुदीने की पत्तियां (बारीक कटी हुई या पेस्ट), दो हरी मिर्च, आधा चम्मच अजवाइन, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक और पराठा सेकने के लिए देसी घी या तेल. अगर आप इसे और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं.

तैयार करने की आसान विधि

सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. अब एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें कटा हुआ पुदीना, हरी मिर्च, अजवाइन, जीरा पाउडर और नमक डालें. इसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छे से मिलाएं और गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें. आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि यह सैट हो जाए.

सेकने का सही तरीका

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. आप चाहें तो इसे साधारण गोल बेल सकते हैं या फिर लच्छा पराठा की तरह परतदार बना सकते हैं. तवे को गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. सेकते समय घी का इस्तेमाल करें, इससे पुदीने की खुशबू और भी उभर कर आती है. गरमा-गरम पराठा तैयार है.

ये भी पढ़ें: कुछ हटकर खाना चाहते हैं तो आज ही घर पर ट्राई करें ये कुल्हड़ पिज्जा रेसिपी, लोगों से मिलेगी खूब तारीफ

सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद?

पुदीना अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, गर्मियों में पुदीने का सेवन लू से बचाता है और पेट की जलन को कम करता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं. इसके अलावा, पुदीने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read