Kidney Damaging summer Drinks
Kidney Damaging summer Drinks: समर सीजन शुरु हो गया है. गर्मी के मौसम में लोग ड्रिंक्स पीना ज्यादा पसंद करते हैं. जैसे डिटॉक्स वॉटर, टेट्रापैक में बंद जूस या सॉफ्ट ड्रिंक्स लोग पीना पसंद करते हैं. ये अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स हमारे शरीर पर अलग-अलग तरह से असर दिखाते हैं. ऐसे में कुछ ड्रिंक्स ऐसी होती हैं जो हमारे शरीर के ठंडक देती हैं तो कुछ ऐसी जो पीने में तो ठंडी होंगी लेकिन इनका सेवन किडनी को डैमेज कर सकती हैं.आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे बताएंगे जिनका ज्यादा सेवन किया जाए तो किडनी खराब हो सकती है.अगर आप भी इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आज से ही बंद कर दें.
ज्यादा कॉफी पीने से बचें
कॉफी वैसे तो शरीर के लिए फायदेमंद होती है. दिन में अगर एक दो कप कॉफी पी जाए तो यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन करना किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की दिक्कत होती है और इससे खून गाढ़ा होने लगता है. और इसका असर किडनी पर पड़ता है.
सोड़ा ड्रिंक्स से बना लें दूरी
अगर आप भी सोडा ड्रिंक्स पीते हैं तो इसे आज से ही पीना बंद कर दें. सोड़ा ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड होता है जो कैल्शियम और फॉस्फेट बैलेंस को खराब करता है. इससे किडनी में पथरी हो सकती है. शरीर में फॉस्फेट लेवल्स बढ़ने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
यह भी पढ़ें: कोलेजन की कमी से स्किन हो गई है बेजान, डाइट में शामिल करें ये सुपर फूड्स
स्पोर्ट्स ड्रिंक्स
स्पोर्ट ड्रिंक्स को लोग हेल्दी समझकर पीते हैं. शायद ही आपको पता हो स्पोर्ट्स ड्रिंक्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और फूड कलरिंग होती है. इसमें शुगर भी ज्यादा होती है. ऐसे में इन ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन किया जाए तो ब्लड प्रेशर बढ़ता है, फ्लुइड बैलेंस बिगड़ता है. जिसका असर किडनी पर पड़ता है. पैरों में सूजन नजर, आंखें फूली हुई, भूख में कमी, नींद लेने में दिक्कत ये सब किड़नी डैमेज होने के लक्षण होते हैं.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

