Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह तोड़ देंगे कपिल देव का ये खास रिकॉर्ड!

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अबतक 26 विकेट चटका चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में उनके पास पूर्व कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.

Jasprit Bumrah

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (सोर्स-X)

World Cup: वर्ल्ड कप 2023 में भारत अब तक तीन मैच खेल चुकी है और तीनों में उसने जीत दर्ज की है. अब चौथा मैच गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेला जाएगा. इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करने का मौका होगा, जिससे वह मात्र तीन विकेट दूर हैं.

बुमराह के पास ये रिकॉर्ड दर्ज का मौका

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में बुमराह अभी छठे स्थान पर हैं. उनके नाम वर्ल्ड कप में 26 विकेट दर्ज है. जो उन्होंने 12 मैचों में हासिल किया है. गुरुवार को होने वाले मैच में अगर जसप्रीत बुमराह तीन विकेट चटका लेते हैं तो वो भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव से आगे निकल जाएंगे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की सूची में पांचवें स्थान पर आ जाएंगे.

कपिल देव को पीछे छोड़ने का मौका

टीम इंडिया को पहली बार विश्व कप का खिताब जीताने वाले कप्तान कपिल देव के नाम वर्ल्ड कप में 28 विकेट दर्ज है, जो उन्होंने 1979, 1983, 1997 और 1992 के वर्ल्ड कप में हासिल किए थे. वहीं वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर दिग्गज गेंदबाज जहीर खान बने हुए हैं. उनके नाम 23 मैचों के 23 पारियों में 44 विकेट दर्ज है. बांग्लादेश के खिलाफ अगर जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटका दिए तो वो टॉप पांच गेंदबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे.

2023 वर्ल्ड कप में बुमराह के नाम सबसे ज्यादा विकेट

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह टॉप पर बने हुए हैं. बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार विकेट चटकाए थे. इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो विकेट लिए थे. इस तरह से बुमराह के नाम तीन मैच में आठ विकेट दर्ज है. बुमराह के बाद दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर (8 विकेट) और तीसरे स्थान पर मैट हेनरी (8 विकेट) बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- ICC ODI Ranking: पहली बार विराट से आगे निकले रोहित शर्मा, गेंदबाजी में एक पायदान लुढ़के मोहम्मद सिराज

विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले नंबर पर जहीर खान हैं. उनके नाम 23 मैचों की 23 पारियों में 44 विकेट दर्ज है. दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं, उनके नाम 34 मैचों की 33 पारियों में 44 विकेट दर्ज हैं. तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आता है. उनके नाम 11 मैचों की 11 पारियों में 31 विकेट दर्ज है. चौथे स्थान पर अनिल कुंबले हैं. उनके नाम 18 मैचों की 18 पारियों में 31 विकेट दर्ज है और पांचवें स्थान पर कपिल का देव का नाम आता है. उनके नाम वर्ल्ड कप के 26 मैचों की 25 पारियों में 28 विकेट दर्ज हैं. अब जसप्रीत बुमराह के पास कपिल देव के इस रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital