Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan: तब्लीगी जमात से जुड़े नेपालियों पर एक्‍शन, दौसा में हत्‍थे चढ़े 10 महिला-पुरुष किए गए डिपोर्ट

Tablighi Jamaat Anti-National Activities: राजस्थान के दौसा जिले से तब्लीगी जमात के 10 नेपालियों को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर नेपाल डिपोर्ट किया गया.

तब्लीगी जमात के 10 नेपालियों को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर राजस्थान से डिपोर्ट किया गया
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Dausa Police Action: राजस्थान के दौसा जिले में तब्लीगी जमात से जुड़े नेपालियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है, जहां पुलिस ने 10 लोगों को राष्‍ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्‍त होने पर हिरासत में लिया और उन्हें नेपाल डिपोर्ट कर दिया. यह घटना शुक्रवार रात की है, जब इन सभी नेपालियों को भारत-नेपाल बॉर्डर के लिए रवाना किया गया.

पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग 4 मार्च को धार्मिक गतिविधियों के सिलसिले में नेपाल से भारत आए थे. लेकिन बाद में उनकी गतिविधियां देश विरोधी पाई गईं. इनमें 5 पुरुष पापड़दा थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में रह रहे थे, जबकि 5 महिलाएं दौसा शहर के अलग-अलग घरों में ठहरी थीं.

डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा के मुताबिक, इन लोगों के बारे में सूचना मिली थी कि वे देश के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्त हैं, जिससे जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के कारण उन्हें लीव इंडिया नोटिस दिया गया.

इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और इन सभी 10 व्यक्तियों को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल चेक पोस्ट तक भेजा, जहां से उन्हें नेपाल वापस भेजा गया.

डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों में 5 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं, और सभी नेपाल के विभिन्न जिलों से संबंधित हैं.

पुलिस ने उनकी पहचान भी सार्वजनिक की है, जिनमें रज्जाक मियां धोबी, सहारुद्दीन अंसारी, मोहम्मद जान अंसारी, रमजान अली मियां और मोजाहिर हुसैन जैसे लोग शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital