Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Election 2023: सीएम शिवराज समेत 2 दर्जन मंत्रियों के पास हैं बंदूकें, जानिए किसके पास कितने असलहे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी शोर मचा हुआ है. चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं.

शिवराज सिंह चौहान, सीएम, मध्य प्रदेश (फाइल फोटो)

शिवराज सिंह चौहान, सीएम, मध्य प्रदेश (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी शोर मचा हुआ है. चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. एकदम सादगी से रहने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत उनके 22 मंत्रियों के पास लाइसेंसी असलहे हैं. जिसका जिक्र इन नेताओं ने शपथ पत्र में किया है. सीएम शिवराज के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है.

इन मंत्रियों के पास हैं बंदूकें

शिवराज सिंह के अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग विश्वास, मंत्री अरविंद भदौरिया, फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश देवड़ा के अलावा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास भी एक पिस्टल है. वहीं शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में सबसे गरीब मंत्रियों में शुमार उषा ठाकुर के पास भी एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है. इसके अलावा कई मंत्रियों के पास दो-दो असलहे हैं. जिसमें मंत्री बिसाहूलाल सिंह, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादन और मंत्री हरदीप सिंह डंग का नाम शामिल है. वहीं गोविंद सिंह राजपूत, विजय शाह और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव के पास 3-3 बंदूके हैं.

एक भी हथियार नहीं रखते हैं शिवराज के ये मंत्री

शिवराज सिंह चौहान सरकार में जहां एक ओर असलहों से लगाव रखने वाले मंत्रियों की भरमार है, तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी मंत्री शामिल हैं, जिनके पास एक भी हथियार नहीं है. इस फेहरिस्त में मंत्री गोपाल भार्गव और कमल पटेल के अलावा तुलसी सिलावट का नाम शामिल है. इन लोगों ने हलफनामे में बताया कि उनके पास कोई भी हथियार नहीं है.

17 नवंबर को राज्य में होगा मतदान

बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा. नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. बीते सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी. 2 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने अंतिम दिन अपना नामांकन दाखिल किया था.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: “बीजेपी के इशारे पर भेजा गया नोटिस”, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को दिया समन का जवाब

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का जिक्र किया है. जिसमें उनसे ज्यादा अमीर उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान हैं. शिवराज सिंह के पास एक करोड़ 10 लाख रुपये कैश है, वहीं पत्नी साधना सिंह के पास एक करोड़ 15 लाख रुपये नकद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital