Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी, इलाके में इंटरनेट बंद

Rajouri Encounter: शुक्रवार को आंतकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई और ये अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरते हुए मोर्चा संभाला हुआ है. इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी.

Rajauri

राजौरी इलाके में एनकाउंटर (फोटो ट्विटर)

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों से लोहा लेते हुए 5 जवान शहीद हो गए. राजौरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई थी. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया था. इस दौरान आंतकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से गोलीबारी के बीच आतंकवादियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, इस हमले में दो जवान शहीद हुए थे और एक अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए. घायल जवानों को उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से तीन शहीद हो गए. इस तरह संयुक्त अभियान में 5 जवान शहीद हो गए हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.

सुरक्षाबलों ने इलाकों को घेरते हुए संभाला मोर्चा

शुक्रवार को आंतकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हुई और ये अभी भी जारी है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरते हुए मोर्चा संभाला हुआ है. इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था. सुबह से जारी यह मुठभेड़ राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक इलाके की बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें-  भारत-पाकिस्तान समेत SCO के प्रतिनिधि देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बारामूला में मारे गए थे दो आतंकी

हाल ही के दिनों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वनिगम पयीन क्रीरी के द्राच इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे. इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. इसमें दो आतंकवादी मारे गए थे.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital