Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MCD नतीजों के बाद कांग्रेस के 3 नेताओं ने AAP ज्वाइन किया, फिर घंटों बाद माफी मांग लौटे ‘वापस’

दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली थी. उसके बाद से दिल्ली की सियासत में नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला तेज हो गया था. दरअसल दिल्ली नगर निगम के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

ALI MEHDI

दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेहदी (फोटो - ट्विटर)

दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली थी. उसके बाद से दिल्ली की सियासत में नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला तेज हो गया था. दरअसल दिल्ली नगर निगम के नतीजे आने के बाद से ही कांग्रेस (Congress) के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी. लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही दिलचस्प उलटफेर हो गया. क्योंकि दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी (Ali Mehdi) के साथ ही बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून (Naziya khatoon) और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम (Sabila Begum) ने आप में शामिल हो गई थी. लेकिन कुछ देर बाद ही ये वापस कांग्रेस में शामिल हो गए.

इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी ने माफी मांग ली. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता हूं. इसके अलावा बाकि के दोनों नेता भी कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए.

विरोध के बाद घर वापस लौटे

दरअसल, अली मेहदी ने दो पार्षदों के साथ जब आम आदमी पार्टी ज्वाइन की तो उसके बाद मुस्तफाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया और उनका कड़ा विरोध किया. इसके बाद अली ने फिर से वापस कांग्रेस ज्वाइन कर ली.

 

अली महेदी ने माफी मांगते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी लीडर के जिन्दाबाद होने के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, सोनिया जिंदाबाद, धन्यवाद, जयहिंद. उसके आद उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें- CM Yogi in Kanpur: ‘एक चौराहे पर छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर पुलिस कर देगी ढ़ेर’- कानपुर में सीएम योगी

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने MCD चुनाव में 250 में से 134 सीटों हासिल की थी, बीजेपी ने 104, और कांग्रेस ने 9 सीटें हासिल की थी. बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून को 9 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरफीन नाज को हराया था. वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से कांग्रेस की सबिला बेगम ने चुनाव जीता था. उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital