Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरियाणा में भीषण हादसा, मथुरा-वृंदावन से लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से दर्दनाक मौत, 15 घायल

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे.

आग लगने के बाद बस

हरियाणा के नूंह जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की जलने से मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई. पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे.

मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे. वहीं सभी लोग आपस में सगे-संबंधी भी बताए जा रहे हैं. मामले की जानकारी देते हुए सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष, कुल नौ लोगों की मौत हो गई. 15 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों की हालत स्थिर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है. जांच जारी है.’’

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में आग लगी देखी और वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा. उन लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections-2024: सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां, मात्र 49 दिन में किए 111 जनसभा समेत 144 कार्यक्रम

हरियाणा के सीएम ने घटना पर जताया दुख

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में चलती बस में आग लगने से लोगों की मौत होने पर दुख जताया है और घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घायलों का जिले के नल्हर में सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital