Jyoti Malhotra: हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह ‘Travel with JO’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं. जांच एजेंसियों ने शुरुआती पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बताया जा रहा है कि ज्योति के पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात एक अधिकारी से गहरे संबंध थे. इसी अधिकारी को हाल ही में भारत सरकार ने ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश से निकाल दिया है.
ज्योति मल्होत्रा के वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ज्योति उस पाक अधिकारी के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो पाकिस्तान हाई कमीशन में आयोजित इफ्तार पार्टी का है. इसमें ज्योति कहती हैं, “I’m feeling so happy to see him and the arrangements.” वहीं, अधिकारी दानिश उसे मेहमानों से मिलवाते हुए बताता है कि ये व्लॉगर हैं और इनके यूट्यूब चैनल पर 100K से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
The Pakistan High Commission staffer involved in the Jyoti Malhotra case is Ehsan Ur Rahim, alias Danish Rahim.
This video from Jyoti Malhotra’s YouTube channel shows she has extremely cordial relations with him. Danish introduced her to his wife, who she invited to her home. pic.twitter.com/zXsYm5Xu4z
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) May 17, 2025
कौन है वह पाकिस्तानी अधिकारी?
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस अधिकारी का नाम एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश है. ज्योति की मुलाकात उससे साल 2023 में पाकिस्तान यात्रा के दौरान हुई थी. बताया गया कि एक वीजा एजेंट के जरिए दानिश से संपर्क हुआ, और वहीं से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों तक पहुंच बनी.
ये भी पढ़ें: गुस्सा नहीं लावा था , ये बदले की भावना नहीं ,यह न्याय था , भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो .
दिल्ली में हुईं कई मुलाकातें
जांच में यह भी सामने आया कि ज्योति और दानिश के बीच कई बार दिल्ली स्थित पाक हाई कमीशन में मुलाकातें हुईं. दोनों ने व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा. जांच एजेंसियों का दावा है कि ज्योति ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं भेजीं. अभी पूछताछ जारी है और एजेंसियों को कई और खुलासों की उम्मीद है.
यूट्यूब पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो
ज्योति के यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो हैं. जैसे –Indian Girl in Pakistan, Exploring Lahore, Visit to Katas Raj Temple, Luxury Bus Ride in Pakistan उसके चैनल पर 3.7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 1.3 लाख फॉलोअर्स हैं. फिलहाल ज्योति मल्होत्रा पुलिस रिमांड में है. जांच एजेंसियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें और भी नाम सामने आ सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


