देश

केरल के साइबर ठग रांची में धरे गए, महिला सरकारी कर्मी से ऐंठे थे 1 करोड़, जानें गिरोह का कैसे हुआ पर्दाफाश

Jharkhand News: साइबर फ्रॉड करने वाले जिन जालसाजों को केरल की एर्नाकुलम पुलिस काफी समय से तलाश रही थी, वे झारखंड की राजधानी रांची में मिले हैं. ये जालसाज एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं, जिसका संचालन बिहार के नवादा जिले में स्थित वासलीगंज से किया जा रहा था.

संवाददाता ने बताया कि वारसिलीगंज में बैठे सरगना गुर्गों को आमदनी में हिस्सेदारी दे रहे थे. आरोपी ने केरल के एर्नाकुलम निवासी महिला शोभा मेनन को 1.50 करोड़ लॉटरी लगने का झांसा देकर 1.12 करोड़ की ठगी की थी. जिसके बाद केरल की अपराध शाखा और सुखदेवनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चारो आरोपी पकड़ में आए.

गिरफ्त में आए जालसाजों में ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं. एक आरोपी के पास से एक लाख नकद, छः आईफोन, 17 अलग कंपनियों के मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 85 एटीएम कार्ड, दो फोर व्हीलर, तीन बाइक, विभिन्न बैंकों के 18 पासबुक, एक मोडम, एक लैपटॉप बरामद किया गया है. ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार मूलरूप से बिहार के नवादा जिला स्थित वारसिलीगंज का रहने वाला है. जबकि नीरज सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज नीरज का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: UP News: संभल में लुप्त हो चुकी सोत नदी हुई पुनर्जीवित, कल-कल बह रहा पानी, प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में किया जिक्र, बोले- “अगर हम ठान लें तो…बड़ा बदलाव ला सकते हैं”

पता चला है कि जालसाज ने पीड़ित महिला शोभा मेनन से डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगने के नाम पर संपर्क किया. झांसे में लेने के बाद उसने सालभर में महिला से 1.12 करोड़ ठग लिये. खास बात यह भी है कि महिला सरकारी विभाग की रिटायर्ड कर्मचारी हैं. ठगी का एहसास होने पर महिला ने एर्नाकुलम की अपराध शाखा में 26 जुलाई 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी. एर्नाकुलम अपराध शाखा ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रांची पुलिस से सहयोग आरोपी को गिरफ्तार किया.

— भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

31 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago